Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रीढ़ की हड्डी टूटी हुई थी फिर भी पठान देखने पहुंची, फैन की इस दीवानगी पर आया शाहरुख खान का रिएक्शन

शाहरुख खान के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में हैं. हाल ही में फिल्म पठान बांग्लादेश में रिलीज़ हुई थी. अब वहां से एक फैन ने अपनी तस्वीर शेयर की और अपना किस्सा बताया, जिसे जान हर कोई हैरान है.

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान 7 सितंबर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. लेकिन शाहरुख खान ने दो महीने पहले से ही जवान का प्रमोशन शुरू कर दिया है. गुरुवार को शाहरुख खान ने ट्विटर पर AskSRK सेशन चलाया और फैन्स को उनके सवालों के जवाब दिए.

इस सेशन में शाहरुख खान के एक जबरा  फैन ने भी AskSRK सेशन में हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि जब पठान बांग्लादेश में रिलीज हुई तो उन्होंने भी फिल्म देखी. साथ ही फरहत आलम ने AskSRK सेशन के दौरान अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं, एक में वह ‘पठान’ के पोस्टर के साथ नजर आ रही हैं, जबकि एक उनकी बचपन की तस्वीर है और उसमें वह शाहरुख के पुराने पोस्टर के साथ नजर आ रही हैं.

फरहत आलम ने ट्वीट किया, ”शाहरुख खान, मैं इसे आपके साथ साझा करना चाहती थी. रीढ़ की हड्डी टूट गई थी फिर भी मैं पठान देखने गई थी. मैंने हमेशा आपसे प्यार किया है. वहीं इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, ”धन्यवाद. आप जल्दी ठीक हो जाओगे. इससे पहले जून में भी फरहत ने इस बारे में शाहरुख खान को ट्वीट किया था. फिर उन्होंने लिखा, “टूटी हुई रीढ़ और प्लैटिनम इम्प्लांट के साथ मैनें आखिरकार आपको बांग्लादेश में बड़े पर्दे पर देखा. इसके बाद लिखा 1995 से 2023 तक प्यार हमेशा बढ़ता गया है.

ये भी पढ़ें- अतरंगी फैशन से खुल गई Uorfi Javed की किस्मत, एकता कपूर की इस फिल्म से कर सकती हैं बॉलीवुड डेब्यू

जवान में एक्शन पठान जैसा

आपको बता दें कि फिल्म जवान में एक बार फिर शाहरुख खान पठान फिल्म की तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. फिल्म के प्रीव्यू में किंग खान जबरदस्त फाइट सीन करते नजर आए हैं. इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली ने किया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी. इसमें शाहरुख के अपोजिट नयनतारा नजर आएंगी. जवान में विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा ​​भी अहम किरदार में नजर आएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital