Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bus Fire Accident: दिन-दहाड़े MSM कॉलेज के पास बस में लगी आग, पहिए जले तो फैली चिर्रांद, ऐसे उठा धुएं का गुबार

केरल के कायमकुलम में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस आग से धू-धूकर जली. यह हादसा अलाप्पुझा (Alappuzha) के निकट हुआ, जो एक टूरिस्ट प्लेस है. देखिए हादसे की तस्वीरें—

Kerala bus fire

Bus Fire Accident Kerala: दक्षिण भारतीय राज्य केरल के कायमकुलम में एमएसएम कॉलेज के पास एक यात्री बस में आग लग गई. दिन-दहाड़े बस में लगी आग से वहां कोहराम मच गया. आग ने कुछ ही देर में पूरी बस को चपेट में ले लिया. आग से बस के प​हिए धू-धूकर जले. घटना की तस्वीरें सामने आई हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आग केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की एक बस में लगी. हादसा अलाप्पुझा (Alappuzha) के निकट हुआ, जो एक टूरिस्ट प्लेस है.

bus fire in Kerala

यहां पर अक्सर टूरिस्ट आते हैं. हालांकि, हादसे के समय वहां ज्यादा भीड़ नहीं थी. फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

यह भी पढ़िए: आग का गोला बनी बस… मेगा हाईवे पर रात में लगी भीषण आग, हादसे की तस्वीरें देख कांप जाएंगे!

Bus Accident Kerala, Kerala

न्यूज एजेंसी ANI ने घटना का वीडियो जारी किया. यहां तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आग से बस कैसे जली. बहरहाल, फायर-ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गई हैं.

यह भी पढ़िए: मध्य प्रदेश में भीषण हादसा, डंपर से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस, 13 लोग जिंदा जले



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital