Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lawrence Bishnoi Gang से जुड़े शार्प शूटर की मथुरा में पुलिस से मुठभेड़, दो टीमों ने मिलकर दबोचा

Lawrence Bishnoi Gang: मथुरा की रिफाइनरी पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुवार तड़के लॉरेंस बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया.

Mathura Police encounter

Lawrence Bishnoi Gang से जुड़े शार्प शूटर की मथुरा में पुलिस से मुठभेड़.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Lawrence Bishnoi Gang: मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की चर्चा एक बार फिर से देशभर में हो रही है. इस बीच मथुरा की रिफाइनरी पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुवार तड़के लॉरेंस बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से शार्प शूटर घायल हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए हैं. यह मुठभेड़ मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र से हुई. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी योगेश कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है.

मुठभेड़ में शार्प शूटर योगेश गिरफ्तार

योगेश कुमार दिल्ली के सनसनीखेज नादिर शाह हत्याकांड का मुख्य शार्प शूटर भी है. इसी घटना में वह दिल्ली से वांछित चल रहा था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया. योगेश गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुबह मुठभेड़ में शार्प शूटर योगेश को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, शार्प शूटर योगेश ने हाशिम बाबा गैंग में शामिल होकर यूपी में कई हत्याओं की घटनाओं को अंजाम दिया है.

नादिर शाह हत्या के बाद फरार चल रहा था योगेश

बता दें कि सितंबर महीने में दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में देर रात जिम संचालक नादिर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. स्कूटी पर सवार होकर आए अपराधियों ने नादिर शाह को पांच गोली मारी थीं. तत्काल नादिर के दोस्त उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी. नादिर शाह जिम पार्टनरशिप में जिम खोला था. नादिर शाह हत्या के बाद से ही योगेश फरार चल रहा था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital