Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shraddha Murder Case: जंगल से बरामद हड्डियां और बाल श्रद्धा के ही थे, DNA रिपोर्ट से हुई पुष्टि

Shraddha Murder Case: आफताब ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने श्रद्धा के शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया और उन्हें महरौली वन क्षेत्र में फेंक दिया था.

Shraddha Murder Case

आफताब और श्रद्धा

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या में उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा की गई क्रूरता की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है. माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट में श्रद्धा के बालों और हड्डियों के नमूनों की उनके पिता के नमूनों से मिलान होने की पुष्टि हुई. इसकी पुष्टि करते हुए विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, हड्डियों और बालों (जहां डीएनए नहीं निकाला जा सकता था) को ‘डीएनए माइटोकॉन्ड्रियल प्रोफाइलिंग’ के लिए सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स (सीडीएफडी) हैदराबाद भेजा गया था.

स्पेशल सीपी ने कहा- आज परिणाम प्राप्त हुआ है. मृतक की हड्डी का टुकड़ा और बालों का गुच्छा उसके पिता और भाई के साथ मेल खाता है, इसका मतलब जो हड्डी और बाल मिले थे वह श्रद्धा वॉल्कर के ही थे. विशेष सीपी ने कहा, हड्डियों को अब एम्स भेजा जाएगा, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा.

जंगल से बरामद हुई थीं हड्डियां

श्रद्धा की हत्या के मामले में आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. आफताब ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने श्रद्धा के शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया और उन्हें महरौली वन क्षेत्र में फेंक दिया था. उसके बाद मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीमों ने हड्डियों के 13 टुकड़े बरामद किए थे.

ये भी पढ़ें: बिकरू कांड: अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को इन शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, 30 महीने बाद जेल से आएगी बाहर

छतरपुर घर से फोरेंसिक अधिकारियों द्वारा बाथरूम और रसोई से खून के नमूने भी बरामद किए गए थे, छतरपुर में किराए के घर में पूनावाला और वॉल्कर दोनों ही 15 मई को शिफ्ट हुए थे, और तीन दिन बाद श्रद्धा को मार डाला गया था. एक अधिकारी ने कहा, माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट का मिलना बड़ी सफलता है. हम अब अदालत में शक्तिशाली मामला पेश करने में सक्षम होंगे।

श्रद्धा और आफताब 2018 में डेटिंग ऐप ‘बंबल’ के जरिए मिले थे. दोनों ही 8 मई को दिल्ली आए थे और 15 मई को छतरपुर इलाके में शिफ्ट हुए थे. 18 मई को आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या कर दी, उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और 18 दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर फेंकता रहा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital