Raja Raghuvanshi murder
Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या मामले में राजा के भाई ने सोनम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने सोनम रघुवंशी के मायका पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजा की हत्या को बलि बताया है. सचिन रघुवंशी ने सोनम का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. उसने कहा कि सोनम ने अपने हार्ट की बीमारी से पीड़ित पिता के लिए राजा कि बलि दी है.
पिता को बचाने के लिए दी गई राजा की बलि
राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम के पिता दिल के मरीज हैं. उनको दो बार हार्ट अटैक आ चुका है. उनको बचाने के लिए सोनम के परिवार ने घर में उल्टी तस्वीर लगाई थी और मां कामाख्या देवी के मंदिर में तंत्र पूजा करवाया था. सचिन ने कहा कि अब पिता को बचाने के लिए उसने अपने पति राजा की बलि दे दी.
ये भी पढ़ें- सोनम रघुवंशी समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश, रिमांड मिलने पर आज ही पूछताछ करेगी पुलिस
मेघालय में हुई थी राजा की हत्या
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे. इस दौरान सोनम रघुवंशी ने भाड़े के तीन हत्यारों के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया. पुलिस की जांच में पता चला कि सोनम रघुवंशी ने अपने ब्वॉयफ्रैंड के लिए अपने पति की हत्या कराई. पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सोनम रघुवंशी राजा को रास्ते से हटाकर अपने बॉयफ्रैंड राज कुशवाहा के साथ शादी करना चाहती थी.
सोनम, उसके पिता और भाई का हो नार्को टेस्ट
राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने राजा और सोनम की शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. उसने कहा कि सोनम मंगलसूत्र पहनाते वक्त बेहद नाखुश थी. सचिन ने बताया है कि सोनम ने उसी मंगलसूत्र को उतारकर राजा की हत्या की. सोनम और उसका परिवार बेहद शातिर है. सचिन ने सोनम, उसके पिता औऱ भाई का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


