Urdu Conclave 2026

NEET UG 2025 Counselling Round 2: नीट यूजी 2025 काउंसिलिंग राउंड-2 के लिए इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन,जल्द जारी होगा फुल शेड्यूल

NEET UG 2025 Counselling Round 2: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी 2025 काउसिलिंग राउंड- 2 के लिए इस तारीख से रजिस्ट्रेशन शुरु किए जाएंगे. जिन छात्रों को पहले राउंड की काउंसिलिंह में सीट अलोट नहीं हुई है वे अब राउंड 2 में भाग लेकर एडमिशन ले सकते हैं.

NEET UG 2025 Counselling Round 2

NEET UG 2025 Counselling Round 2: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी 2025 काउसिलिंग राउंड- 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. MCC ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अगस्त 2025 से शुरू होगी. इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया है. एक बार शुरू होने पर जो उम्मीदवार दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. साथ ही जारी किए गए नोटिस में MCC ने यह भी बताया कि दूसरे राउंड के लिए जल्दी ही फुल शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

जारी नोटिस में क्या लिखा गया?

जारी किए गए नोटिस में लिखा है कि यूजी काउंसिलिंग 2025 के राउंड-2 में MBBS सीटों को शामिल करने के लिए सक्षम प्राधिकारी ने यूजी काउंसिलिंग 2025 के राउंड-2 को 29 अगस्त 2025 से शुरू करने का फैसला लिया है. हालांकि राउंड-2 का संशोधित कार्यक्रम जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा. बता दें कि इससे पहले MCC नीट यूजी काउंसिलिंग 2025 राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 को शुरू होनी थी और आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 थी.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • अगर आप नीट यूजी 2025 के राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको MCC की आधिकारित वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
  • फिर होम पेज पर, NEET UG काउंसलिंग के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.
  • पंजीकरण के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें.
  • अपने खाते में लॉग इन करें.
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें.

ये भी पढ़ें: Railway Jobs: 10वीं पास युवाओं की बल्ले-बल्ले, अपरेंटिस के लिए 2,865 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

रिपोर्टिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

बता दें कि सभी छात्रों को कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय उनको मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे. कुछ प्रमुख दस्तावेज नीट स्कोरकार्ड, नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट), आठ पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read