Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

छात्र को फीस जमा न करने को लेकर कक्षा में प्रताड़ित करने का आरोप, टीचर पर मुकदमा दर्ज

बलिया के रसड़ा कस्बे में एक निजी स्कूल के प्रबंधक सहित तीन विद्यालय कर्मियों के विरुद्ध एक छात्र को प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.

बच्चे के परिजनों ने किया मामला दर्ज

बलिया जिले में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा कस्बे में एक निजी स्कूल के प्रबंधक सहित तीन विद्यालय कर्मियों के विरुद्ध एक छात्र को कथित रूप से प्रताड़ित करने को लेकर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि पहली कक्षा के इस छात्र को फीस जमा न करने को लेकर कई घंटे खड़ा रखा गया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

पुलिस के अनुसार निजी स्कूल के प्रबंधक प्रद्युम्न वर्मा, प्रधानाचार्य सत्येंद्र पाल एवं अध्यापक अफसाना के विरुद्ध बुधवार को भारतीय दण्ड संहिता की संबद्ध धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने बृहस्पतिवार को बताया कि रसड़ा कस्बे के सिराज अख्तर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Repo Rate Hike: लगातार छठी बार RBI ने दिया झटका, 0.25 प्रतिशत बढ़ाया रेपो रेट, बढ़ जाएगी लोन की EMI

उन्होंने बताया कि सिराज अख्तर का आरोप है कि उसके पुत्र अयाज अख्तर (सात) को गत 27 जनवरी को फीस जमा न करने के कारण कक्षा में चार घंटे तक दोनों हाथ उठाकर खड़ा रखा गया।सिराज के मुताबिक इस प्रताड़ना के कारण उनका बेटा बेहोश होकर गिर गया
वैस ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें- Hindenburg Report: गौतम अडानी का बड़ा ऐलान, मैच्योरिटी से पहले ही 1.114 अरब डॉलर का प्री-पेमेंट करने का किया फैसला

4 घंटे खड़े रहने पर हुई थी बच्चे की तबीयत खराब

शिकायत में सिराज अख्तर ने बताया की उनका बेटा अयाज अख्तर प्रतिदिन की तरह 27 जनवरी को भी स्कूल गया थ, लेकिन कक्षाध्यापिका द्वारा फीस न जमा करने पर अयाज अख्तर को दोनों हाथ उठाकर चार घंटे तक क्लास रूम में खड़ा कर दिया गया. इससे अयाज बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. अयाज के बेहोश होते ही स्कूल के अध्यापक स्कूल बंद कर भाग निकले. स्कूल के ही बच्चे आनन-फानन में उसे घर लाए. यहां से उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital