Urdu Conclave 2026

‘मुझे पूरा विश्वास है..’ नितिन नबीन की नियुक्ति पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष की नई नियुक्ति के बाद संगठन में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कमान संभालने पर पीएम मोदी ने नबीन को परिश्रमी नेता बताते हुए बधाई दी.

PM Modi

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष की नई नियुक्ति के बाद संगठन में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. इसके चलते एक और बड़े पद के लिए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को चुना गया है. नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कमान संभालने पर पीएम मोदी ने नबीन को परिश्रमी नेता बताते हुए बधाई दी.

कमान संभालने पर PM Modi ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल के जरिए नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने पर बधाइ दी. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर कहा, ‘श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है.’

PM Modi ने आगे कहा कि बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है. वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं.

इसके अलावा उन्होंने आगे ये भी कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई.’

बता दें कि नितिन नबीन पटना की बांकीपुर सीट से विधायक है. इसके साथ ही नबीन बिहार के राज्य सड़क मंत्री भी है.

कैसे शुरू हुआ राजनितिक सफर?

नितिन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के एक मजबूत नेता रहे हैं. पिता के निधन के बाद, जनता ने उपचुनाव में नितिन पर अपना भरोसा दिखाते हुए उन्हें चुना. यहीं से नितिन नबीन का राजनितिक सफर सउरू हुआ, जिसके बाद वो एक चमकते राजनेता के तौर पर उभरे.

बता दें कि उनकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए बिहार लरकार ने उन्हें मंत्री के पद के लिए चुना.

ये भी पढ़ें: शून्य से शिखर तक… जानें BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का करियर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read