Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jeh Ali Khan Birthday: करीना-सैफ ने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया छोटे नवाब जेह का बर्थडे, देखें तस्वीरें

Jeh Ali Khan Birthday Celebration: करीना कपूर के बेटे जेह अली खान आज दो साल के हो चुके हैं. एक्ट्रेस ने अपने लाडले का बर्थडे अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया.

करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब जहांगीर अली खान ( Jeh Ali Khan Birthday ) आज दो साल के हो गए. करीना और सैफ ने जेह का दूसरा बर्थडे अपने परिवार के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया. जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो अब जेह की मौसी यानी सोहा और सबा अली खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

सबा अली खान ने सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई

सबा अली खान ने इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो और तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना ने जेह के बर्थडे के लिए अपने घर की छत को गुब्बारों से सजाया है. साथ ही एक जगह करीना जेह के लिए केक भी काटती नजर आ रही हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘खुशनुमा यादें’. बता दें कि जेह की बर्थडे पार्टी में सोहा अली खान, कुणाल खेमू, अंगद बेदी शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें- UP Budget 2023: योगी सरकार आज पेश करेगी महाबजट, इन बड़ी योजनाओं को मिलेगी बंपर धनराशि, जानिए इस बजट में क्या रहेगा खास

सोहा अली खान ने भी वीडियो शेयर किया

इसके अलावा सोहा अली खान ने एक वीडियो भी शेयर किया. जिसमें करिश्मा और करीना घर की छत पर बने पूल के पास मस्ती करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में हैरी स्टाइल्स का हिट सिंगल ऐज इट वाज चल रहा है. सोहा अली खान ने मजाक में वीडियो शेयर किया और मजेदार कैप्शन भी दिया. उन्होंने लिखा है कि, “आज रात अगर आपको आसमान में कुछ अजीब दिखाई दे, तो अब आप जान लें…”

ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ-कियारा की शादी का एक और नया फोटोज आया सामने, दिखी संगीत सेरेमनी की झलक

वीडियो में तुषार कपूर के बेटे की झलक भी नजर आई

बता दें कि जेह की बर्थडे पार्टी में अंगद बेदी और उनके बच्चे भी शामिल हुए थे. इसके साथ ही वीडियो में तुषार कपूर के बेटे की झलक भी नजर आई. ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. जिस पर फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital