Bharat Express DD Free Dish

क्या ईरान ने ‘हाइपरसोनिक मिसाइल’ से तेल अवीव में उड़ाया इजरायली अफसरों का समारोह? जानें वायरल दावे का सच

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ईरान ने तेल अवीव में एक समारोह को निशाना बनाकर इजरायली सेना के कई बड़े अधिकारियों को मार गिराया है. लेकिन क्या ये दावा सच है? आइए जानते है.

Iran israel conflict Fact Check

Iran Israel Conflict: मिडिल ईस्ट में चला तनाव अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है. वहीं, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच एक ओर जितना तनाव बढ़ रहा है, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इसको लेकर दावो की बाढ़ भी बढ़ती जा रही है. इसी बीच चल रहे इस वैश्विक युद्ध से जुड़ा एक और दावा सामने आया है. इसमें बताया जा रहा है कि ईरान ने इजरायल के शहर तेल अवीव में चल रहे एक समारोह को निशान बनाकर इजरायली सेना के कई बड़े अधिकारियों को मार गिराया. लेकिन क्या ये वाकई में सच है? आइए जानते है.

क्या है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया के एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि इजरायल की खबरों के अनुसार ईरान ने इजरायल के तेल अवीव में चल रहे एक समारोह को अपने हाइपरसोनिक मिसाइल से निशाना बनाया. इस हमले में इजरायल के कई सेना अधिकारी मारे गए. इन अधिकारियों में जनरल, सैनिक और कई महत्वपूर्ण हस्तियां भी शामिल थे.

क्या है वायरल वीडियो का सच?

इस दावे की जांच के लिए हमारी भारत एक्सप्रेस  की फैक्ट चेक टीम ने जांच शुरू की. जांच में सबसे पहले टीम ने दावे से जुड़ें सबंधित कीवर्ड्स को सर्च किया, लेकिन इससे जुड़ी कोई भी विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे इसके सच होने की पुष्टि हो सके. इसी क्रम में टीम ने वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च किया तो पता चलता है कि ये वीडियो आज का नहीं बल्कि पुराना है. ये किसी शादी के कार्यक्रम का वीडियो है, जिसमें आग लग गई थी. अब इसी वीडियो को गलत दाव के साथ साझा किया जा रहा है.

वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने ये बताया कि ये घटना एक शादी समारोह की है, जिसके दौरान आग लग गई थी.

इस जांच से ये साफ है कि वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं, बल्कि पुराना है. साथ ही इसे इजरायल-ईरान के बीच चल रहे तनाव के साथ जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या दावे पर यकीन करने से पहले इसकी सच होने  की पुष्टि जरूर करें.

ये भी पढ़ें: ‘ईरान को भुगतना होगा आतंकवाद का परिणाम’; क्या पीएम मोदी ने दिया ऐसा बयान? जानें वायरल वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read