Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के बाद कई शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें रेट

Petrol Diesel Price: आज क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है. ऐसे में इसका असर कुछ शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट पर दिख रहा है.

Petrol diesel price

पेट्रोल पंप

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं. आज की बात करें तो डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) और ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) दोनों ही हरे निशान पर कारोबार कर रहा है.

पेट्रोल-डीजल के रेट

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 1.02 रुपये घटकर 106.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल यहां पिछले सप्ताह 99 पैसे की गिरावट के साथ 92.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की दर क्रमश: 96.72 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 94.24 रुपये है। बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये लीटर है।

चेन्नई:  पेट्रोल रेट: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर

मुंबई:  पेट्रोल रेट: 106.15 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.67 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल रेट: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.89 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल रेट: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल रेट: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल रेट: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 90.05 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल रेट: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 84.26 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- रिलायंस रिटेल ने मुंबई के इनफिनिटी मॉल में लॉन्च किया देश में पहला Gap स्टोर

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital