Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bank Holiday in April 2023: अप्रैल में 15 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, निपटा ले जरूरी काम, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays News: अप्रैल 30 दिन का महीना है और 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. इस दौरान 5 रविवार और 2 शनिवार को भी अवकाश रहेंगे.

bank holiday

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bank Holiday in April 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार अप्रैल महीने में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. छुट्टियों की सूची में रविवार, दूसरे शनिवार, सार्वजनिक अवकाश और क्षेत्रीय अवकाश भी शामिल हैं. इस सूची में कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों के लिए ही विशेष हैं.

आरबीआई के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, बैंक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. बैंक छुट्टियों को तीन भागों में बांटा गया है.

अप्रैल 2023 में बैंक अवकाश: यहां देखें लिस्ट

1 अप्रैल (शनिवार): साल के अंत में सभी बैंक बंद रहेंगे

2 अप्रैल: रविवार

4 अप्रैल (मंगलवार): महावीर जयंती

5 अप्रैल (बुधवार): बाबू जगजीवन राम का जन्मदिवस

7 अप्रैल: गुड फ्राइडे

8 अप्रैल: दूसरा शनिवार

9 अप्रैल: रविवार

14 अप्रैल (शुक्रवार): बोहाग बिहू, चेराओबा, वैसाखी, बैसाखी, तमिल नववर्ष दिवस, महा बिसुभा संक्रांति, बीजू महोत्सव, बिसू महोत्सव, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती

15 अप्रैल (शनिवार): विशु,बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस, बंगाली नववर्ष दिवस

16 अप्रैल: रविवार

18 अप्रैल (मंगलवार): शब-ए-कद्र

21 अप्रैल (शुक्रवार): ईद-उल-फितर (रमजान ईद), गरिया पूजा, जुमत-उल-विदा

22 अप्रैल (शनिवार): रमजान ईद

23 अप्रैल: रविवार

29 अप्रैल: चौथा शनिवार

ये भी पढ़ें- Post Office: पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम! 10 हजार लगाएं और पाएं 16 लाख रुपये; जानिए डिटेल्स

बैंक 15 दिनों तक बंद रहेंगे

ग्राहकों को बैंक जाने से पहले आरबीआई की छुट्टियों की सूची देखनी होगी. हालांकि बैंक 15 दिनों तक बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहकों को चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी. ग्राहक बैंक में फिजिकल रूप से कैश जमा और निकासी नहीं कर सकेंगे. बाकी इंटरनेट सेवाओं का बिना किसी असुविधा के लाभ उठाया जा सकता है.

बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन लेन-देन जारी

किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यदि आपको बैंक से संबंधित कोई कार्य है तो आप अपने क्षेत्र के अनुसार इस साल अप्रैल में बैंक अवकाश की पुष्टि के लिए अपनी स्थानीय शाखा से संपर्क कर सकते है. अवकाश की अवधि के दौरान नेट बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन लेन-देन का काम आप आराम से घर बैठे कर सकते है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital