Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“कोयले की दलाली में काले हुए ‘हाथ’ की कहानी”- बीजेपी ने ‘Congress Files’ का तीसरा एपिसोड किया जारी, 2012 के घोटाले पर घेरा

Coal Scam 2012: चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बार फिर जनता को कांग्रेस के पुराने भ्रष्टाचार के मामलों की याद दिलाई है. बीजेपी ने कांग्रेस के समय में हुए भ्रष्टाचार को लेकर ‘कांग्रेस फाइल्स’ के नाम से एक सीरीज निकाली है.

सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह (फोटो फाइल)

Congress Files Third Episode: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. वहीं इसके अलावा विपक्ष अभी भी एकजुट होने की कोशिश में लगा हुआ है. ऐसे में कांग्रेस की 2024 की क्या रणनीति होगी, ये देखना होगा. लेकिन चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बार फिर जनता को कांग्रेस के पुराने भ्रष्टाचार के मामलों की याद दिलाई है. बीजेपी ने कांग्रेस के समय में हुए भ्रष्टाचार को लेकर ‘कांग्रेस फाइल्स’ के नाम से एक सीरीज निकाली है और सिलसिलेवार तरीके से एक के बाद एक इसके एपिसोड निकाले जा रहे है.

बीजेपी ने इसके पहले ही दो एपिसोड निकाल चुकी है. वहीं अब बीजेपी ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस फाइल्स का तीसरा एपिसोड जारी किया है. बीजेपी ने कांग्रेस फाइल्स के तीसरे एपिसोड में मनमोहन सरकार के समय में सामने आए कोयला घोटाले का जिक्र किया गया है.

बीजेपी ने कांग्रेस फाइल्स के तीसरे एपिसोड में क्या बताया ?

तीसरे एपिसोड में बीजेपी ने कोयला घोटाले को लेकर यूपीए की पिछली मनमोहन सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है. मंगलवार को बीजेपी ने कोयला घोटाले को लेकर वीडियो जारी कर लिखा, कांग्रेस फाइल्स के तीसरे एपिसोड में देखिए, कोयले की दलाली में काले हुए ‘हाथ’ की कहानी. बीजेपी ने ‘कांग्रेस मतलब करप्शन’ के नाम से सीजन-1 के एपिसोड 3 के जारी वीडियो में मनमोहन सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2012 में सामने आए कोयले घोटाले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि, कोयले की दलाली में कांग्रेस का हाथ ही काला नहीं हुआ था बल्कि कांग्रेस की यूपीए सरकार पर कालिख पुत गई थी.

चौथा एपिसोड भी जल्द आयेगा

तीन मिनट के इस वीडियो में कई मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देकर बीजेपी ने कोयला घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और मनमोहन सिंह पर जमकर निशाना साधा है. वीडियो में मनमोहन सिंह को रिमोट से चलने वाला प्रधानमंत्री करार देते हुए बीजेपी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ उनकी कई तस्वीरों को भी इसमें शामिल किया है. बीजेपी ने इसी वीडियो में कांग्रेस फाइल्स के चौथे एपिसोड में कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले का जिक्र करने का संकेत भी दिया है.

दूसरे एपिसोड में पेंटिंग के नाम पर वसूली का मुद्दा उठाया

बीजेपी ने सोमवार को ‘कांग्रेस फाइल्स’ की दूसरी कड़ी जारी किया था. जिसमें एक पेंटिंग के नाम पर कथित तौर पर जबरन वसूली और पद्म भूषण के वादे को भी उठाया गया है. एपिसोड 2 में एफएटीएफ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बीजेपी ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate- ED) को दिए गए यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के बयान को पेश किया. जिसमें राणा ने दावा किया था कि ‘उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा से 2 करोड़ रुपये में एमएफ हुसैन की पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया गया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital