Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Malaika Arora के नए गाने ‘तेरा की ख्याल’ ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भी किया दीवाना, तारीफ में कह दी ये बात

Malaika Arora Song Tera Ki Khayal: अर्जुन कपूर ने ‘तेरा की ख्याल’ गाने के लिए मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है.

Malaika Arora Song Tera Ki Khayal: मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा ने पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर किया है. वहीं अब इनका गाना ‘तेरा की ख्याल’ रिलीज हो गया है. इस गाने में एक्ट्रेस अपने डांस और किलर लुक से फैंस का दिल जीत रही हैं. इस गाने में गुरु संग मलाइका की केमिस्ट्री भी कमाल की नजर आ रही है. जहां ‘तेरा की ख्याल’ गाने के फैन्स तारीफें बटोर रहे हैं, वहीं खुद अर्जुन कपूर भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए. इस गाने में डांस करती नजर आ रही अपनी लेडी लव मलाइका की तारिफ किए बिन कैसे रोक पाते खुद को.

तेरा की ख्याल को अर्जुन कपूर ने किया सपोर्ट

इस गाने के लिए अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का समर्थन करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्जुन ने लिखा, ‘इस गाने से प्यार है’ और उसे टैग किया. तेरा की ख्याल गाने में गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है. रॉयल मान ने इस गाने को लिखा है. बॉलीवुड कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने इसे कोरियोग्राफ किया है.

ये भी पढ़ें- Corona Virus: भारत में सितंबर 2022 के बाद से सबसे ज्यादा कोरोना के मामले, सामने आए 4435 नए केस, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दलीले सुनने को तैयार सुप्रीम कोर्ट

मलाइका के गाने पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन

अक्सर देखा जाता है कि मलाइका अरोड़ा हों या अर्जुन कपूर दोनों एक-दूसरे के काम को प्रमोट करते रहते हैं, सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक जगहों पर दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते देखे जाते हैं. आपने देखा होगा कि मलाइका और अर्जुन अब खुलकर एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं. हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर की जमकर तारीफ की थी और उन्हें एक अच्छा साथी बताया था. दोनों को NMACC लॉन्च इवेंट के रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचते हुए देखा गया. यहां इनकी जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest