Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद उसकी संपत्ति जब्त करने की ED की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 18 अप्रैल को फैसला सुनाएगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में उसे 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित करने के फैसले को बरकरार रखा है.

देश में रेजिडेंट डॉक्टरों की आत्महत्या के मामलों को लेकर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से दाखिल की गई है.

भारत की न्यायिक अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 'न्यायिक प्रक्रिया पुनर्गठन और डिजिटल परिवर्तन' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन. CJI सूर्यकांत ने ई-कोर्ट रिपोर्ट का अनावरण किया और AI के उपयोग को विनियमित करने पर जोर दिया.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने “लैंड फॉर जॉब” भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें एफआईआर रद्द करने की उनकी मांग खारिज कर दी गई थी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने नाबालिग बच्चों के पासपोर्ट को लेकर महत्वपूर्ण फैसला दिया है. जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि किसी बच्चे का पासपोर्ट माता या पिता में से किसी एक की अनुमति और संरक्षण में भी बनवाया जा सकता है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने शालीमार बाग गांव की मुख्य सड़क को चौड़ा करने के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए 143 मकानों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने कहा है कि सार्वजनिक हित और यातायात सुगमता को देखते हुए सड़क को 30 मीटर चौड़ा करना जरूरी है.

दिल्ली हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में आरोप तय किए जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है. आरोपियों ने इसे हत्या के प्रयास की बजाय सामान्य हमला बताते हुए मामले की धाराओं पर आपत्ति जताई है.

सुप्रीम कोर्ट ने 1996 के बहुचर्चित प्रियदर्शिनी मट्टू हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे संतोष सिंह की पैरोल अवधि बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कथित रूप से फंसे 26 भारतीय नागरिकों से जुड़ी एक याचिका पर गंभीर चिंता जताई है. यह याचिका उन परिवारों द्वारा दायर की गई है जिनके परिजन छात्र या पर्यटक वीजा पर रूस गए थे और अब कथित तौर पर उन्हें युद्ध क्षेत्र में भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को राहत देने से इनकार कर दिया है.