Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम में चार साल की बच्ची से हुए यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि पीड़ित बच्ची से पूछताछ के दौरान अधिकारी सिविल ड्रेस में रहें ताकि बच्ची के सामने उनकी पहचान उजागर नही हो.

पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील हरिहरन ने कहा कि पीड़ित पक्ष द्वारा बार-बार स्थगन लेने से दिल्ली हाई कोर्ट में मामला धीमी गति से चल रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजमार्गों से आवारा पशुओं को हटाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार, सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों तथा NHAI को नोटिस जारी किया है और चार सप्ताह में जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने में हो रही देरी पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव को 7 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने वेदांता ग्रुप की उस याचिका पर फिलहाल सुनवाई से इनकार कर दिया है, जिसमें जयप्रकाश एसोसिएट्स के लिए अडानी समूह के रिजॉल्युशन प्लान को चुनौती दी गई थी.

क्या मुख्यमंत्री का प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया हर वादा कानूनन लागू किया जा सकता है? दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया है कि 2020 में गरीब किराएदारों का किराया भरने के अरविंद केजरीवाल के आश्वासन को लागू करने के लिए सरकार को मजबूर नहीं किया जा सकता.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी से जुड़े जेफरी एपस्टीन विवाद और मानहानि मामले में सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 23 अप्रैल को सुनवाई करेगा.

एनसीपी नेता रामावतार जग्गी हत्या मामले में दोषी करार दिए गए अमित जोगी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उन्हें 3 सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के परिवार के सदस्यों को करोड़ों रुपये के सार्वजनिक निर्माण ठेके दिए जाने के मामले में CBI की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं.

केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता में 9 जजों की संविधान पीठ 7 अप्रैल 2026 से सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट 8 दिनों में इस मामले से जुड़े 7 अहम कानूनी सवालों पर विचार करेगा.