Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में आरोप तय किए जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है. आरोपियों ने इसे हत्या के प्रयास की बजाय सामान्य हमला बताते हुए मामले की धाराओं पर आपत्ति जताई है.

सुप्रीम कोर्ट ने 1996 के बहुचर्चित प्रियदर्शिनी मट्टू हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे संतोष सिंह की पैरोल अवधि बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कथित रूप से फंसे 26 भारतीय नागरिकों से जुड़ी एक याचिका पर गंभीर चिंता जताई है. यह याचिका उन परिवारों द्वारा दायर की गई है जिनके परिजन छात्र या पर्यटक वीजा पर रूस गए थे और अब कथित तौर पर उन्हें युद्ध क्षेत्र में भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को राहत देने से इनकार कर दिया है.

गाजियाबाद में चार साल की बच्ची से रेप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने रेप और हत्या मामले में गहरी चिंता व्यक्त की है.

सुप्रीम कोर्ट ने एक ही आदेश में 25 अलग-अलग जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिन्हें याचिकाकर्ता सचिन गुप्ता ने विभिन्न सामाजिक और नीतिगत मुद्दों पर दायर किया था. सुनवाई के दौरान खुद याचिकाकर्ता ने इन याचिकाओं को वापस लेने की इच्छा जताई, जिस पर कोर्ट ने अनुमति दे दी. इस दौरान कोर्ट ने याचिकाओं की प्रकृति और तरीके पर कड़ी टिप्पणी भी की.

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई के संकेत दिए हैं. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले को 13 अप्रैल के लिए सूचीबद्ध कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका में इस्तेमाल की गई भाषा पर कड़ी आपत्ति जताते हुए याचिकाकर्ता को फटकार लगाई.

कैश कांड के आरोपों से घिरे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दिल्ली स्थित आवास पर अधजले नोट मिलने के बाद उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही चल रही थी.

सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स के 325 रुपये रोजाना कमाने के दावे को खारिज करते हुए उसे अपनी पत्नी को 10 हजार रुपये महीना गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने तंज कसते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं हैं तो पत्नी को घर ले जाकर साथ रखें.