Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की बढ़ती आत्महत्या पर चिंता जताते हुए 10 सदस्यीय राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन किया. टास्क फोर्स आत्महत्या के प्रमुख कारणों की जांच कर व्यापक रिपोर्ट तैयार करेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को छोड़कर अन्य की सीआरपीएफ सुरक्षा हटाने का आदेश दिया। दोषी कुलदीप सेंगर उम्रकैद की सजा काट रहा है. पीड़िता की सुरक्षा अगले आदेश तक जारी रहेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी नियुक्ति मामले में अवमानना याचिका पर नोटिस जारी किया. झारखंड सरकार पर यूपीएससी नियमों के उल्लंघन का आरोप है. मई के पहले हफ्ते में अगली सुनवाई होगी.

बता दें कि साल 2005 से 2006 में नोएडा में हुए निठारी केस में सीबीआई ने सुरेंद्र कोली को हत्या, अपहरण, बलात्कार और सबूत मिटाने के मामले में आरोपी बनाया था, जबकि मनिंदर सिंह पंढेर को मानव तस्करी का भी आरोपी बनाया गया था.

उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा प्रयागराज में मकानों के ध्वस्तीकरण किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है. कोर्ट ने कहा कि अदालतें ऐसी प्रक्रिया को बर्दाश्त नहीं कर सकतीं हैं.

शीर्ष अदालत ने एक मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई. दरअसल कोर्ट पंजाब में 1996 की पेंशन लाभ योजना को लागू करने से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी.

सुप्रीम कोर्ट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कथित भारत विरोधी नारेबाजी के बाद महाराष्ट्र सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर नोटिस जारी किया.

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि नाबालिग पीड़िता के साथ हुई घटना दुष्कर्म नहीं बल्कि यौन उत्पीड़न है. कोर्ट ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता के तर्कों को अस्वीकार कर दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि टैक्सी ऐप लॉन्च करने से पहले दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जाए. कोर्ट ने रैपिडो की ऑडिट रिपोर्ट पर चिंता जताई और 13 अगस्त तक जवाब मांगा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बिना सूचना गिरफ्तारी के मामले में यूपी पुलिस महानिदेशक को जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि दूसरे राज्य में गिरफ्तारी के लिए उचित प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है.