Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


बिटकॉइन पोंजी क्रिप्टो स्कीम घोटाला मामले में अहमदाबाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1646 करोड़ रुपये की क्रिप्टो करेंसी को जब्त किया है. इस मामले की जांच अमेरिकी जांच एजेंसी सहित 40 देशों की एजेंसियां भी जांच कर रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने ईशा फाउंडेशन के मामले में तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को फटकार लगाई है, जिसमें बोर्ड ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ अपील की थी जिसमें ईशा फाउंडेशन को जारी कारण बताओ नोटिस को खारिज कर दिया गया था.

सांसद इकरा चौधरी ने अपनी याचिका में कहा है कि यह एक्ट देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे के मुताबिक है. इसमें कोई भी बदलाव सामाजिक समरसता के लिए ठीक नही होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण के मामले में सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि अब दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि अब वायु प्रदूषण की संकट से जूझ रही दिल्ली में सुधार देखने को मिलेगा.

पश्चिम बंगाल के जेलों में बंद अवैध बंगलादेशी प्रवासियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हिरासत में रखे जाने पर सवाल उठाया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने खेड़कर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. साथ ही गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटा दिया था. जिसके खिलाफ पूजा खेड़कर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

Ranveer Allahabadia: यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है.

वकील के खिलाफ आरोप था कि उसने वैवाहिक मामले में कार्यवाही के दौरान पारिवारिक न्यायालय के साथ दुर्व्यवहार किया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने 9 दिसंबर 2024 को वकील को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक के लिए रोक लगा दी है. कोर्ट ने अमानतुल्लाह को पुलिस जांच में शामिल होने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु में 2020 के दंगों के मामले में एनआईए की जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया और शब्बर खान की जमानत याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन महीने में स्पेशल कोर्ट गठन का आदेश दिया.