Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


मकोका मामले में गिरफ्तार AAP के विधायक नरेश बलियान ने निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिल्ली हाई कोर्ट बलियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर 20 जनवरी को सुनवाई कर सकता है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 28 जनवरी को अपना फैसला सुनाने का निर्णय लिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दहेज हत्या के एक मामले में पति को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने वैवाहिक घरों में कष्ट सहना चाहिए, यह मानसिकता अपराधियों को प्रोत्साहित करती है.

कोर्ट ने पंजाब राज्य के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता और वकील विक्रमजीत सिंह को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत दर्ज एक मामले में जमानत दे दी है

दिल्ली हाई कोर्ट ने नाथू कॉलोनी चौक के पास स्थित एक दशक पुराने फ्लाईओवर की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी और डीटीटीडीसी को तीन महीने का समय दिया.

दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह द्वारा दायर जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने संजय सिंह के पासपोर्ट रिलीज करने और जमानत के नियमों में बदलाव की मांग पर 4 फरवरी को सुनवाई तय की है.

सात साल की बच्ची पर यौन हमला के आरोपी को 5 साल की सजा और तीन लाख जुर्माना. जबकि बलात्कार के अन्य दोषी को 10 साल की सजा और पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के डीन और प्रमुख को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करें कि भविष्य में तिथि पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले जारी किए जाए.

दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट पर तीस हजारी कोर्ट ने संज्ञान लिया है. नांगलोई में शराब पीने से रोकने पर संदीप कॉन्स्टेबल की हत्या के आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए हैं, और मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी.

कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न अपनी संपत्ति नहीं मान सकते और खराब प्रदर्शन के कारण किसी पार्टी का चिह्न छीना जा सकता है.

Latest