Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि में कथित वित्तीय अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आगामी 13 जुलाई को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है.

Rajendra Bharti Bank Scam: मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 25 साल पुराने कॉपरेटिव बैंक घोटाले में मिली 3 साल की सजा के खिलाफ उनकी अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट इस मामले में 10 जुलाई को अपना अहम फैसला सुनाएगा, जिससे विधायक की सदस्यता और भविष्य तय होगा.

मकोका मामले में आप विधायक नरेश बालियान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 27 जुलाई से 7 अगस्त तक मामले की रोजाना सुनवाई तय की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत दी है. कोर्ट ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और अमेजन तस्वीरों और पोस्ट को हटाने का आदेश जारी किया है.

दिल्ली और लखनऊ में अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी उल्लंघन पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है.। जस्टिस एम. एम. सुंदरेश की पीठ ने IIT दिल्ली के विशेषज्ञों के साथ साकेत, लाजपत नगर और अलीगंज के सर्वे का आदेश दिया है.

कोलकाता हाई कोर्ट ने ईडी द्वारा फ्रीज किए गए टीएमसी के तीन बैंक खातों को रोजमर्रा के खर्च के लिए इस्तेमाल करने की सशर्त अनुमति दे दी है. कोर्ट ने मामले में एक कोर्ट अधिकारी नियुक्त किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की बेंच ने एनएसई की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने साफ किया कि चित्रा को 'लोक सेवक' मानकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है.

जापान एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय ड्रेसेज घुड़सवारी टीम के चयन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केवी विश्वनाथन ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है. अब जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की मौजूदगी वाली दूसरी बेंच 10 जुलाई को अनुष अगरवाला और सुदीप्ति हजेला की याचिका पर सुनवाई करेगी.

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मेघालय सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को सुनवाई करेगा.

200 Crore Extortion Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी पिंकी ईरानी की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में दो हफ्ते के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है.