गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
खाड़ी देशों के छात्रों का 12वीं का रिजल्ट रोकने पर SC में सुनवाई 22 जून को, केंद्र ने खामियां दूर करने का दिया भरोसा
खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा परिणाम रोकने पर सुप्रीम कोर्ट 22 जून को सुनवाई करेगा. केंद्र ने कहा- 22 जून तक कमियां दूर कर लेंगे.
सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को झटका, याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है.
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की याचिका को खारिज कर दिया है. मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज 2016 के मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाहों को बुलाने की अनुमति मांगी थी.
करोड़पति बुजुर्ग के घर डकैती डालने वाली नौकरानी की भाभी को मिली जमानत, साकेत कोर्ट ने लगाई ये शर्तें
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 86 वर्षीय बुजुर्ग के घर हुई ईडी की फर्जी रेड और डकैती के मामले में साकेत कोर्ट ने सह-आरोपी पूजा राजपूत को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है. कोर्ट ने माना कि चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और जांच पूरी हो गई है.
ऑटो पर पेड़ गिरना सड़क हादसा नहीं, लेकिन पीड़ित को मिलेगा मुआवजा; जानें कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि सड़क किनारे खड़ी ऑटो-रिक्शा पर पेड़ की शाखा गिरने से हुई चोट को मोटर वाहन दुर्घटना नहीं माना जा सकता, क्योंकि दुर्घटना और वाहन के उपयोग के बीच प्रत्यक्ष संबंध नहीं था.
साल 2020 में हुए दंगों के दौरान अंकित शर्मा की हुई मौत के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट 7 जुलाई को फैसला सुनाएगा
साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान हुई आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने अपना फैसला 7 जुलाई तक टाल दिया है.
यूपी के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाई कोर्ट के आदेश पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद के आचरण पर तल्ख टिप्पणी करते हुए आदेश की प्रति डीओपीटी (DoPT) को भेजने का निर्देश दिया गया था.
200 करोड़ की ठगी का मामला: जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, जज ने खुद को केस से किया अलग
200 करोड़ के रंगदारी मामले में आरोपी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने खुद को अलग कर लिया है, जिसके बाद अब 24 जून को नई बेंच इस पर विचार करेगी.
राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई को तैयार, नतीजों पर रोक से इनकार
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट 12 जून को सुनवाई करेगा. हालांकि, कोर्ट ने आज घोषित होने वाले चुनावी नतीजों पर रोक लगाने से साफ मना कर दिया है.
रिलायंस पावर के CFO अशोक कुमार पाल को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, शर्तों के साथ जमानत मंजूर
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) को फर्जी बैंक गारंटी देने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार रिलायंस पावर के सीएफओ (CFO) अशोक कुमार पाल को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी है.







