Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

भारत एक्सप्रेस


हिंदुस्थान समाचार के समूह संपादक राम बहादुर राय ने कहा कि आपातकाल को केवल एक राजनीतिक घटना मानना पर्याप्त नहीं है. एक डरी हुई महिला (इंदिरा गांधी) पूरे देश को डराने का प्रयास कर रही थी.

Axiom-4 एक प्राइवेट स्पेस मिशन है जिसे अमेरिकी कंपनी Axiom Space, NASA और SpaceX की साझेदारी में चला रही है. यह मिशन पूरी तरह से कमर्शियल है, यानी सरकारों से अलग, प्राइवेट लेवल पर संचालित हो रहा है. लेकिन खास बात ये है कि शुभांशु शुक्ला की इस यात्रा को भारत सरकार ने पूरी तरह फंड किया है.

हाल ही में चीन की सरकारी मीडिया ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैज्ञानिक हाथ में एक बेहद छोटा, मच्छर जैसे दिखने वाला ड्रोन पकड़े नजर आए. ये कोई खिलौना नहीं, बल्कि चीन की अगली जासूसी तकनीक हो सकती है. दावा है कि ये माइक्रो ड्रोन सैन्य अभियानों के साथ-साथ उन मिशनों में भी काम आएंगे जहां बेहद गोपनीयता की जरूरत होती है.

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक महिला ड्राइवर ने ऐसा कारनामा कर डाला, जिसे देखकर रेलवे कर्मचारी, पुलिस और आम लोग सभी हैरान रह गए. महिला ने अपनी कार सीधे रेलवे ट्रैक पर दौड़ा दी और वो भी आराम से. जैसे हाईवे पर चल रही हो.

उपेंद्र राय ने कहा कि आज हमारे देश में 38 लाख जातियां और साढ़े तीन लाख धर्म-संप्रदाय हैं. इतनी विविधता अगर ताकत बनती, तो बात अलग थी, लेकिन यहां ये भेदभाव का आधार बन गई है. जिस देश में इतनी दीवारें खड़ी हों, वहां समग्र विकास मुमकिन नहीं है.

मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस के तहत गुजरात में 1.50 लाख स्मार्ट क्लासरूम बनाने का लक्ष्य है, जिनमें से 1.09 लाख क्लासरूम तैयार हो चुके हैं और 26,000 में काम जारी है. 5,000 नई STEM लैब्स का निर्माण पूरा कर लिया गया है.

सरकारी खरीद में एक नियम होता है कि ब्रांड का नाम नहीं लिया जा सकता, बल्कि तकनीकी गुण बताए जाने चाहिएं. ऐसे में कंपनियां सस्ते में कम गुणवत्ता वाली मशीनें बेच देती हैं और वैज्ञानिक मजबूरी में वही खरीदते हैं.

24 जून को विशेष विमान के जरिए 281 भारतीय नागरिकों के साथ-साथ 3 श्रीलंकाई और 2 नेपाली नागरिकों को भी सुरक्षित दिल्ली लाया गया. यह ‘ऑपरेशन सिंधु’ की 11वीं उड़ान थी. इस उड़ान के बाद कुल 2,576 भारतीयों को संघर्षग्रस्त ईरान से सुरक्षित निकाला जा चुका है.

चिकित्सकों के अनुसार उपराष्ट्रपति की सेहत फिलहाल स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस अप्रत्याशित स्थिति के चलते कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं और कड़ी कर दी गई हैं.

बुधवार को इंदौर के पलासिया इलाके में इंडस्ट्री हाउस के पीछे बने एक नाले से कुछ अहम सबूत मिले हैं. इसी नाले में शिलोम ने सोनम रघुवंशी का लैपटॉप फेंका था, जिसे अब बरामद कर लिया गया है.