Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Rakesh Kumar


Sr. Sub-Editor

भारत एक्सप्रेस


Delhi Politics: गुरुवार को दिल्ली एमसीडी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बीजेपी पार्षदों ने स्टेंडिग कमेटी की मांग करते हुए खूब हंगामा किया. बीजेपी चुनाव के बाद से स्थायी समिति के गठन की मांग कर रही है.

JK News: जम्मू-कश्मीर के मजीन में सुंदर शिवालिक जंगलों के बीच तिरुपति बालाजी का भव्य मंदिर बनाया गया है. मंदिर के कपाट गुरुवार यानी आज से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

Monsoon Update: करीब 1 सप्ताह देर से मानसून ने केरल में दस्तक दे दिया है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो रही है. आईएमडी ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान गरज, बिजली, तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होगी.

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड महामारी के मानडंडों का उल्लंघन करने वाले सभी सामान्य धाराओं के तरत दर्ज मामले को वापस लेने का फैसला किया है.

Gold Smuggling: कस्टम डिपार्टमेंट ने सोना तस्कर व्यक्ति को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयर्पोट से गिरफ्तार किया है. व्यक्ति 1.13 करोड़ रुपये कीमत के दो किलो सोने की तस्करी करने की कोशिश में था.

Jajpur Accident: बालासोर दुर्घटना के कुछ दिनों बाद ओडिशा के जाजपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से छह मजदूरों की मौत हो गई है. रिपोर्टों के मुताबिक, मारे गए सभी लोगों की पहचान ट्रैक मरम्मत कार्य में शामिल मजदूरों के रूप में हुई है.

DU Syllabus: दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद (AC) ने नए पाठ्यक्रम से 'मुहम्मद इकबाल' संबंधित एक अध्याय हटाकर 'वीर सावरकर' पर एक नया पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी है.

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने मोर्चा खोल रखा है. पहलवान लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. दरअसल, 7 महिला पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाया है.

Coromandel Express: ओडिशा में ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट के बाद एक बार फिर से कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगी है. ट्रेन पश्चिम बंगाल के शालीमार से तमिलनाडु के चेन्नई के लिए 3.20 बजे अपने निर्धारित प्रस्थान समय पर शुरू हुई.

Monsoon 2023 Update: देशभर में कई इलाके में भीषण गर्मी और लू चल रही है, ऐसे में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. मौसम विभाग ने दावा किया है कि स्थितियां मानसून के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं और अगले 48 घंटे में मानसून केरल तट पर दस्तक दे देगा.