Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


अखिल भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता संघ ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सुप्रीम कोर्ट के 7 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में जजों के न्यायिक योगदान और संविधान की रक्षा में उनकी भूमिका की सराहना की गई.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के एक महीने के भीतर ही इंडिगो और अकासा एयर ने यात्रियों की कमी के चलते चंडीगढ़ और नवी मुंबई सहित कुछ शहरों की फ्लाइट्स बंद कर दी हैं. हतर कनेक्टिविटी न होने के कारण लोग अभी भी दिल्ली एयरपोर्ट को चुन रहे हैं.

भारत सरकार पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती 6,000 किलोमीटर लंबी सीमा पर चार-स्तरीय स्मार्ट सुरक्षा ग्रिड बनाने जा रही है. दिसंबर 2026 तक पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट में इजरायली तकनीक की तरह एंटी-ड्रोन, थर्मल इमेजिंग और एंटी-टनलिंग सिस्टम का इस्तेमाल होगा.

गुजरात की 45 वर्षीय जिगीषा टेलर ने अपने 21 वर्षीय बेटे आदित्य को देखकर आईआईटी मद्रास के डेटा साइंस कोर्स में दाखिला लिया. घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने न सिर्फ कठिन विषयों को पास किया.

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया है और बदला लेने की कसम खाई है. वहीं यमन सरकार का दावा है कि ईरान के एक विमान की अवैध लैंडिंग रोकने के लिए रनवे को निशाना बनाया गया था.

सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी यूजर ने सवाल पूछा कि भारतीय खिलाड़ियों की तरह पाकिस्तानी क्रिकेटर विंबलडन में क्यों नहीं दिखते? इस पर भारत के एक पैरोडी अकाउंट से मिला मजेदार जवाब वायरल हो रहा है.

भारतीय रेलवे के एसी कोच से जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच यात्रियों ने चादर, कंबल और तौलिए सहित करीब 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम चुराए हैं. RTI से मिली जानकारी के मुताबिक, इस चोरी से ठेकेदारों को 104 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है, जिसकी मार कोच अटेंडेंट्स पर पड़ रही है.

न्यू चंडीगढ़ स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र (HBCHRC) में दो दिवसीय स्वास्थ्य सम्मेलन 'ASCENT 2026' का सफल समापन हुआ. इसमें देश भर के 350 से अधिक चिकित्सा विशेषज्ञों और छात्रों ने भाग लिया.

गुरुग्राम के सेक्टर-55 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक ने अपनी प्रेमिका इशाका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.

महाराष्ट्र के अमरावती में एक चोर ने राजकमल चौक जैसे व्यस्त इलाके में जिम के बाहर लगा 40 किलो का वॉटर कूलर पाइपलाइन से उखाड़ा और उसे कंधे पर लादकर दिनदहाड़े फरार हो गया. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.