Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह देश में 35-40 रुपये लीटर पेट्रोल-डीजल बेचने की बात कह रहे हैं. लोग इसे हालिया कीमतों में हुई बढ़ोतरी से जोड़कर शेयर कर रहे हैं. लेकिन वीडियो और बयान की सच्चाई कुछ और ही है.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बकरीद की नमाज के बाद ईदगाह के मौलाना ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बड़ी मांग उठाई है. उन्होंने अपनी तकरीर में कहा कि गाय करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है, इसलिए गो-हत्या, गो-मांस की बिक्री और तस्करी करने वालों को सीधे फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. शाह ने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर इमरजेंसी तक लोकतंत्र की रक्षा करने वाले चौधरी साहब ने देश को एक समृद्ध कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था का मॉडल दिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 16 के तीसरे श्लोक को साझा करते हुए देशवासियों को चरित्र निर्माण और दिव्य गुणों की सीख दी है. पीएम मोदी ने तेज, क्षमा, धैर्य, पवित्रता और अहंकार मुक्ति जैसे 6 दिव्य गुणों को 'विकसित भारत' के संकल्प से जोड़ा है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में भारी अंतर्कलह शुरू हो गई है. सीनियर सांसद सुखेन्दु शेखर रॉय, काकोली घोष दस्तीदार, शांतनु सेन और वरिष्ठ पार्षद तारक सिंह जैसे दिग्गजों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

देशभर में नौतपा के बीच मौसम का अनोखा मिजाज देखने को मिल रहा है, जहां दिन में भीषण लू और शाम को आंधी-बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 15 से अधिक राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है.

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती महंगाई और मकानों के भारी-भरकम किराए पर एक आईआईटी पीएचडी छात्र का सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. छात्र का दावा है कि एनसीआर में दो लोगों को बेहद साधारण जिंदगी जीने के लिए भी हर महीने 85 से 95 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कोयंबटूर रेप-मर्डर केस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंसने वाले तीन आईपीएस अधिकारियों को तमिलनाडु के सीएम विजय ने सस्पेंड कर दिया है. लेकिन इसके पीछे की सच्चाई बिलकुल ही अलग है.

बिहार के बाढ़ में उमानाथ गंगा घाट के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा नाव हादसा हो गया. क्षमता से अधिक किसानों को लेकर दियारा जा रही एक छोटी नाव तेज हवा के कारण बीच गंगा नदी में पलट गई. स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं.

असम में एक शादी के दौरान दिल छू लेने वाला वाकया सामने आया है. यहां एक मानसिक रूप से कमजोर भूखा व्यक्ति बिना बुलाए शादी की दावत में शामिल हो गया. परिवार ने उसे बिना टोके भरपेट खाना खिलाया. इसके बाद उस शख्स ने अपनी फटी जेब से 10 रुपये का नोट निकालकर दुल्हन को शगुन के तौर पर दिया और चला गया.