Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर हिंदी और कन्नड़ भाषा में खास संदेश लिखकर उन्हें बधाई दी है. अमित शाह ने देवेगौड़ा जी को 'मिट्टी का लाल' बताते हुए उनके संघर्ष और योगदान को याद किया.

बिहार के रोहतास जिले में सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में भीषण आग लग गई. सुबह करीब 5:30 बजे हुए इस हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात रही कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के पिलखिनी गांव में रविवार शाम एक मकान में गैस लीकेज के कारण जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों और बचाने आए 3 पड़ोसियों समेत कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 8 गंभीर घायलों को 'ग्रीन कॉरिडोर' के जरिए इलाज के लिए कानपुर रेफर किया है.

सोशल मीडिया पर भारत में केवल 2 दिनों का पेट्रोल-डीजल बचने और पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी मचने का दावा करने वाला एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक करार दिया है.

देशभर में मौसम के दो चरम रूप देखने को मिल रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में समय से पहले दस्तक दे दी है.

कोलकाता में पुलिस ने टीएमसी के साल्ट लेक दफ्तर पर छापेमारी कर 100 से अधिक आधार कार्ड और जमीन के दस्तावेज बरामद किए हैं. वहीं दूसरी तरफ, NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में आरोपी शुभम खैरनार के दफ्तर पर छापेमारी कर लंबी पूछताछ की.

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिलाई गांव की बुजुर्ग महिला दीपारानी पटेल को सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया था. इसके चलते उनकी पेंशन और राशन बंद हो गए थे.

लखनऊ जिला कोर्ट और स्वास्थ्य भवन के आसपास बने वकीलों के 240 अवैध चैंबरों पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद रविवार सुबह बुलडोजर चला. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर जुटे वकीलों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई.

बिहार के सारण जिले के मस्तीचक में अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने मिलकर 'अदाणी आई केयर प्रोजेक्ट' का शुभारंभ किया है. गौतम और प्रीति अदाणी ने रविवार को इसका भूमि पूजन किया.

पति सूरज नांबियार से तलाक की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और दिशा पाटनी की एक तस्वीर 'शादी' के दावे के साथ वायरल हो रही है. तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वो दोनो शादी करने वाले, लेकिन क्या ये वाकई में सच है? आइए जानते है.