Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली और उत्तर भारत में भले ही पारा 42°C के करीब है, लेकिन हवा में बढ़ी नमी के कारण 'फील्स लाइक' तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उमस के कारण पसीना न सूखने से शरीर को ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है.

30 जून को देश भर में 'सन्ताल हूल दिवस' मनाया जा रहा है, जो 1855 में ब्रिटिश उपनिवेशवाद और जमींदारी शोषण के खिलाफ आदिवासियों के पहले संगठित विद्रोह की याद दिलाता है.

मिजोरम का शांति समझौता भारत के इतिहास में एक ऐसा अहम मोड़ है, जिसने करीब दो दशक तक चले उग्रवाद और हिंसा को खत्म कर दिया.

पाकिस्तान सरकार ने प्राचीन भारत के महान भाषाविद् और व्याकरणशास्त्री महर्षि पाणिनि पर 75 रुपये का एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया है. वर्तमान पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जन्मे पाणिनि की अमर कृति 'अष्टाध्यायी' के सिद्धांत आज भी कंप्यूटर विज्ञान और AI में प्रासंगिक हैं.

आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती भरोसेमंद आंकड़ों की कमी थी, जिसके बिना विकास योजनाएं बनाना मुश्किल था.

पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती पर आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया जा रहा है. 1991 के भीषण आर्थिक संकट के दौरान अल्पमत सरकार का नेतृत्व करते हुए उन्होंने देश में आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की और 'लुक ईस्ट पॉलिसी' जैसी कूटनीतिक मिसालें पेश कीं.

साल 2026 हिंदी के पहले समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' के प्रकाशन के 200 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक अवसर है. 30 मई 1826 को कलकत्ता से पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा शुरू किया गया यह साप्ताहिक अखबार आर्थिक तंगी और ब्रिटिश सरकार की बेरुखी के कारण 18 महीने में ही बंद हो गया था.

आंध्र प्रदेश सरकार के बेबी बोनस प्रस्ताव ने जनसंख्या नीति पर नई बहस छेड़ दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहन देना समाधान नहीं है.

27 जून 1967 को लंदन में बार्कलेज बैंक के बाहर दुनिया का पहला एटीएम शुरू हुआ था, जिसके आविष्कारक शिलांग (भारत) में जन्मे जॉन शेपर्ड-बारन थे. बैंक बंद होने के बाद पैसे न मिल पाने की वजह से उन्हें वेंडिंग मशीन की तर्ज पर कैश निकालने वाली मशीन बनाने का विचार आया था.

सीसीआरटी, नई दिल्ली में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर वर्षभर चले कार्यक्रमों का समापन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी सम्मान समारोह और 'विरासत–कमलादेवी सांस्कृतिक महोत्सव' का आयोजन हुआ.

Latest