Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Budget 2023: आम बजट में टूरिज्म को लेकर बड़ा ऐलान, 50 और पर्यटन स्थलों को किया जाएगा विकसित, बनाए जाएंगे 50 अतिरिक्त हवाईअड्डे

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी में राज्यों की सक्रिय भागीदारी से मिशन मोड पर काम किया जाएगा.

nirmala sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2023: भारत में हम टूरिज्म की बात करें तो पर्यटन क्षेत्र के लिए इस साल के केंद्रीय बजट 2023-24 में कई वादे किए गए हैं. वित्त मंत्री ने इस साल के बजट में नौकरियों और उद्यमिता के लिए बड़े अवसर होने का वादा भी किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (बुधवार) को बजट पेश करते हुए कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देना होगा और इसलिए हमे सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी में राज्यों की सक्रिय भागीदारी से मिशन मोड पर काम करना होगा.

50 पर्यटन स्थलों को किया जाएगा विकसित

भारत में पर्यटन की बात करें तो पर्यटन क्षेत्र के लिए इस साल के केंद्रीय बजट (2023-24) में नौकरियों और उद्यमिता के लिए बड़े अवसर होने का वादा किया गया है. वित्त मंत्री निरामल सीतारमण ने बुधवार को बजट पेश करते हुए कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कार्यक्रमों और सार्वजनिक-निजी भागीदारी में राज्यों की सक्रिय भागीदारी से मिशन मोड पर काम किया जाएगा. राज्यों को ‘एक जिला, एक उत्पाद’ और जीआई उत्पादों और अन्य हस्तशिल्प के प्रचार और बिक्री के लिए राज्य की राजधानी या राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में ‘यूनिटी मॉल’ स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के लिए समग्र पैकेज के रूप में विकसित करने के लिए 50 पर्यटन स्थलों का चयन किया जाएगा.

ये भी पढ़े:- Budget 2023: रेलवे बजट में नौ गुना बढ़ोतरी, 2.4 लाख करोड़ का बजट: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

50 अतिरिक्त हवाईअड्डे बनाए जाएंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को घोषणा की कि क्षेत्रीय हवाई-संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डे, जल हवाईअड्डे और हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे. उन्होंने 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए यह घोषणा की. इस कदम से चल रही ‘उड़ान’ योजना को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य देश भर में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार करना है. सीतारमण ने कहा, “कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 50 अतिरिक्त हवाईअड्डे, एरोड्राम और हेलीपैड के साथ-साथ जल मार्ग भी बनाए जाएंगे.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital