Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: देश में पेट्रोल डीजल के दामों में उतार चढ़ाव जारी, चेक करें अपने शहर के फ्यूल रेट्स

Petrol Diesel Rates: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है. कच्चे तेल WTI और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है.

Petrol Diesel Rates: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. कच्चे तेल WTI और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. इस बीच, भारत में ईंधन सप्लायर कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की हैं. कई शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है, जबकि कई शहरों में ईंधन के दाम अब भी पहले जैसे ही हैं.

देश के प्रमुख शहरों नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं. पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में जहां पेट्रोल 106.03 रुपये पर बिक रहा है, वहीं डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

4 मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Stock Market: हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी, इन कंपनियों के शेयर चढ़े

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital