Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

बिजनेस

Black Monday Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूट गया.

Dharavi Redevelopment: धारावी पुनर्विकास के लिए जरूरी झोपड़ियों को जानबूझकर खाली करने में देरी करने वाले निवासियों को कम ट्रांजिट किराया दिया जाएगा. वहीं हजारों ऐसे निवासी जो सहयोग कर रहे हैं और स्वेच्छा से अपनी झोपड़ियां खाली कर रहे हैं, उन्हें उनके सभी लाभ पूरी तरह मिलते रहेंगे.

Khavda PIN Code: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अपना अलग PIN कोड 370246 मिल गया है. इसके साथ ही यहां इंडिया पोस्ट का अपना डिलीवरी ऑफिस भी शुरू कर दिया गया है. रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) और दूसरे डेवलपर्स विकसित कर रहे हैं. AGEL का प्लांट करीब 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है.

Sunday Bank Open History In India: कल से होने वाली देशव्यापी हड़ताल के कारण आज 27 सितंबर 2026 रविवार को भी बैंक खुले हैं. जानिए नोटबंदी और 31 मार्च क्लोजिंग समेत इतिहास में कब-कब रविवार को बैंकों के ताले खोलने पड़े.

Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से ईंधन खर्च घटकर ₹25 प्रति लीटर के बराबर आ जाएगा. टोयोटा की 100% इथेनॉल इनोवा अक्टूबर में लॉन्च होने जा रही है.

Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता के तौर पर सामने आई है. IBC के जरिए कंपनी ने लंबे समय से रुके मुंबई के टेक टेन BKC और भारत नगर जैसे प्रोजेक्ट्स को अपने हाथ में लेकर नई पूंजी और निर्माण की रफ्तार दी.

EXPERT BLOG ON POWER SECTOR CRISIS: देश के थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले के स्टॉक में आई तेज गिरावट और पावर एक्सचेंजों में बिजली की कीमतों के ₹10 प्रति यूनिट की सीमा छूने पर आईआरएडीई (IRADe) के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजीव के. मिश्रा का मानना है कि यह समस्या कोयला उत्पादन की नहीं, बल्कि उसके सही स्थान पर उपलब्धता, लॉजिस्टिक्स और पावर-सिस्टम के लचीलेपन की है.

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे देशों में सब्सिडी के कारण पेट्रोल बेहद सस्ता है, जबकि हांगकांग में भारी टैक्स की वजह से कीमत 400 रुपये लीटर तक पहुंच जाती है.

Policybazaar share crash: IRDAI के इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर प्रस्तावित नए नियमों से PB Fintech के शेयर में 36% की गिरावट आई. कंपनी की मार्केट वैल्यू एक दिन में करीब ₹31,400 करोड़ घट गई.

IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए प्रस्ताव का ड्राफ्ट जारी किया है. प्रस्ताव का उद्देश्य मिस-सेलिंग पर रोक लगाना और बीमा उत्पादों को ग्राहक-केंद्रित बनाना है.

UP Tourism