Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिजनेस

दिसंबर 2024 में भारत के विनिर्माण क्षेत्र ने लगातार मजबूती दिखाई. रोजगार में लगातार दसवें महीने वृद्धि हुई. यह चार महीनों में सबसे तेज़ दर से हुई बढ़ोतरी थी.

PLI योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइड्रोजन ईंधन कोशिकाओं से संबंधित घटकों के लिए 13-18 प्रतिशत का प्रोत्साहन दिया जाता है, जबकि अन्य उन्नत ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी घटकों को 8 प्रतिशत और 13 प्रतिशत का प्रोत्साहन मिलता है.

नौकरी जॉबस्पीक की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2024 में व्हाइट कॉलर जॉब्स की मांग में 9% की वृद्धि दर्ज की गई. इस वृद्धि का श्रेय उच्च कौशल वाले और रणनीतिक पदों को दिया गया है.

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि 2014-2024 के दौरान भारत में रोजगार में 36% की वृद्धि हुई, जिसमें 17.19 करोड़ नई नौकरियां जुड़ीं और बेरोजगारी दर 3.2% तक घट गई.

भारत को 2022-2023 में वैश्विक स्तर पर वस्त्र और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक माना गया, जिसकी वस्त्र और परिधान में वैश्विक व्यापार में हिस्सेदारी 3.9% है.

प्रमुख शहरों में 26 शोरूम के साथ ऑडी प्री-ओन्ड लग्जरी कारों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए और विस्तार करने की योजना बना रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में रोजगार सृजन, कृषि, विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिले हैं. एक डाटा के अनुसार (2014-2024) में 17.9 करोड़ अतिरिक्त रोजगार सृजित हुए हैं.

Shipments Growing Rapidly in New Markets: भारत के निर्यात क्षेत्र में केले, घी, फर्नीचर, कार्यालय स्टेशनरी और सौर पैनल जैसे नए उत्पादों की मांग बढ़ रही है, जो भारतीय निर्यात को एक नई दिशा दे रहे हैं.

दिसंबर 2024 में उद्योग के प्रदर्शन को बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी का समर्थन मिला, जिसने एक साल पहले की तुलना में 24% की वृद्धि के साथ 1,30,117 यूनिट की थोक बिक्री की.

आंकड़ों से पता चलता है UPI लेन-देन वैल्यू में पिछले साल 35% बढ़कर लगभग 247 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2023 में यह 183 लाख करोड़ रुपये था. वार्षिक आधार पर, UPI लेन-देन में मात्रा में 39% की वृद्धि और मूल्य में 28% की वृद्धि देखी गई.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital