Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: देश के इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का ताजा रेट

Petrol-Diesel Rates: देश की राजधानी में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि कुछ शहरों में इसके दाम में परिवर्तन हुआ है.

Petrol-Diesel-1-1

पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price Update: पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आ रही है। वहीं, देश के कुछ शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सुबह छह बजे अपडेट किया है. देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

किन शहरों में ईंधन सस्ता और महंगा हुआ

देश के कई शहरों में फ्यूल रेट में बदलाव देखने को मिला है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गाजियाबाद की बात करें तो यहां पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल एक पैसे सस्ता होकर 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 96.99 रुपये और डीजल की कीमत 21 पैसे घटकर 89.65 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है. बिहार के पटना में पेट्रोल 24 पैसे बढ़कर 107.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 22 पैसे बढ़कर 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, देश के 25 राज्यों में होगी बारिश, इन जगहों पर चलेगी लू

जानें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital