Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: होली से पहले कई शहरों में आज बदले फ्यूल रेट, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price: रविवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इसमें पटना, नोएडा, जयपुर जैसे शहर शामिल है. जानते हैं इस बारे में.

petrol-diesel_rates_2-sixteen_nine-gdhrh-1-1-1

पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के भाव को अपडेट करती हैं. पिछले कारोबारी दिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. WTI कच्चा तेल 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर है. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल 85.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है. इसमें गुड़गांव, नोएडा, देहरादून, पटना जैसे कई शहर शामिल हैं. आइए जानते हैं इन शहरों के बारे में-

आज इन शहरों में बदले पेट्रोल और डीजल के दाम-

दिल्ली से सटे एनसीआर इलाके नोएडा में आज पेट्रोल 6 पैसे और डीजल भी 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपये और 89.82 रुपये पर बिक रहा है. वहीं, गुरुग्राम में आज पेट्रोल 3 पैसे सस्ता और डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपये और 93.84 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जयपुर में आज पेट्रोल 40 पैसे और डीजल 36 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपये और 93.72 रुपये लीटर पर बिक रहा है. पटना में आज पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 107.80 रुपये और 94.56 रुपये लीटर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्ता और डीजल भी 10 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 96.47 रुपये और 89.66 रुपये पर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- 5 साल में इस कंपनी के शेयरों ने ‘बिग बी’ को दिया 5 गुना रिटर्न, कमाए इतने करोड़

चेन्नई: पेट्रोल रेट: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर

मुंबई:  पेट्रोल रेट: 106.15 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.67 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल रेट: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.89 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल रेट: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल रेट: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल रेट: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 90.05 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल रेट: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 84.26 रुपये प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital