Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: कच्चा तेल में आई गिरावट, देश के इन शहरों में भी बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल और डीजल के रेट में आज जो बदलाव देखा जा रहा है वो कच्चे तेल के दामों में गिरावट की वजह से नहीं है. इसमें शहरों के हिसाब से कुछ टैक्स आदि के आधार पर बदलाव देखा जा रहा है.

Petrol Diesel Rate: आज देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जारी किए गए हैं और इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. वैश्विक बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ है, लेकिन देश में इसके असर से ईंधन की कीमतों में फिलहाल कोई गिरावट नहीं आई है. हालांकि कुछ शेयरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में कुछ बदलाव दर्ज किया जा रहा है.

कच्चे तेल की कीमत कितनी है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और यह 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. कच्चे तेल की कीमत में यह बड़ी गिरावट है और इसी के आधार पर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में और कमी देखने को मिल सकती है. हालांकि आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात करें तो यह 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 74.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर चल रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड पर नजर डालें तो यह 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 69.14 डॉलर प्रति बैरल की दर से कारोबार कर रहा है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है.
मुंबई- 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है.
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, होने वाली है झमाझम बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

जानिए उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल की कीमत 23 पैसे बढ़कर 97 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यहां डीजल 89.94 रुपये प्रति लीटर की दर से 12 पैसे महंगा हुआ है. गाजियाबाद में पेट्रोल 24 पैसे सस्ता होकर 96.34 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर की दर से 23 पैसे सस्ता हो रहा है. आगरा में पेट्रोल 7 पैसे सस्ता होने के बाद 96.20 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध है. यहां डीजल 89.44 रुपये प्रति लीटर की दर से 11 पैसे सस्ता हुआ है. मेरठ में पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 96.46 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. यहां डीजल 15 पैसे महंगा होकर 89.49 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. लखनऊ पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 96.36 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बिना किसी बदलाव के 89.76 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital