Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में आई तेजी, कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए ताजा रेट

Petrol Diesel Rate: बुधवार के दिन भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ है. कई शहरों में दाम कम हुए हैं तो कहीं बढ़े हैं.

petrol deisel (1)

इन शहरों में बदले पेट्रोल- डीजल के दाम (फोटो ट्विटर )

Petrol Diesel Price on 19 April 2023: बुधवार को भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है. इनमें से कुछ शहरों में दाम बढ़े हैं तो कई जगहों पर दामों में कमी भी आई हैं. वहीं, अगर कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) की बात करें तो इसमें मामूली बढ़त देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की जा रही है. आज WTI क्रूड ऑयल की कीमत में 0.10 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है और यह 80.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.09 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है और यह 84.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

किन शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में हुआ बदलाव?

आज कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है, लेकिन चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। बड़े शहरों में आज अहमदाबाद में पेट्रोल 9 पैसे और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 96.60 रुपये और 92.34 रुपये लीटर बिक रहा है. देहरादून में पेट्रोल 95.49 रुपये और डीजल 14 पैसे महंगा होकर 90.53 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. नोएडा में आज पेट्रोल 18 पैसे सस्ता और डीजल 18 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये और 89.76 रुपये लीटर बिक रहा है. गुरुग्राम में भी आज पेट्रोल 18 पैसे सस्ता और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 96.92 रुपये और 89.79 रुपये लीटर बिक रहा है.

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई- पेट्रोल 102.73 रुपये, डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें- Avalon Technologies की हुई निराशाजनक लिस्टिंग, जानें इंवेस्टर्स को कितना हुई नुकसान

हर सुबह 6 बजे नई कीमत जारी 

हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की डील में बदलाव होता है और नई सेल जारी की जाती है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्स ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि हमें महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital