Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल में आया उछाल, पेट्रोल-डीजल कहीं सस्ता तो कहीं हुआ महंगा, जानें अपने शहर के फ्यूल रेट्स

Petrol Diesel Price: रविवार के दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं. आज के दिन चार महानगरों में दाम स्थिर हैं, मगर कई बड़े शहरों में कीमतें बढ़ी हैं.

Resize_petrol_diesel_fuel_price

पेट्रोल डीजल के कुछ शहरों में बदले दाम

Petrol Diesel Price on 16 April 2023: देश में हर दिन सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय की जाती  हैं. यह हर दिन सुबह 6 बजे रिलीज होती है. आज यानी रविवार 16 अप्रैल 2023 की बात करें तो कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. अहमदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ जैसे शहरों में आज कीमतें बढ़ी हैं, वहीं जयपुर, रायपुर जैसे शहरों में भी आज कीमतें घटी हैं.

क्या है कच्चे तेल का हाल?

कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ समय से इसमें तेजी देखने को मिल रही है. पिछले कारोबारी दिन डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमतों में आज 0.44 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 82.52 डॉलर प्रति बैरल पर थी. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में 0.26 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है और यह 86.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई- पेट्रोल 102.73 रुपये, डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे नई कीमत जारी 

हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की डील में बदलाव होता है और नई सेल जारी की जाती है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्स ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि हमें महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- रुस-यूक्रेन युद्ध से BitCoin को झटका, Crypto को लेकर स्वीडन सरकार का बड़ा फैसला

अपने शहर में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital