Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Vehicle Sales: दिल्ली में दिसंबर 2022 में बिके 16.8 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन, ईवी की बिक्री में 2021 की तुलना में 141% की वृद्धि

Vehicle Sales: दिल्ली ईवी नीति 7 अगस्त 2020 को लांच की गयी थी जिसमें 2 पहिया (2W) और 3 पहिया (3W) वाहनों को प्राथमिकता वाहन खंड के रूप में रखा गया गया था. दिल्ली ईवी नीति का लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है ताकि इसे तेजी से अपनाया जा सके.

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत

Vehicle Sales: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड काफी बढ़ गई है. देश में अलग-अलग शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट को देखे तो मेट्रो शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट और ग्राहक वर्ग काफी बड़ा है. वहीं हम बात दिल्ली की करें तो पिछले साल के आखिरी महीने में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल का नया रिकॉर्ड देखने को मिला है.

देश ही नहीं, दुनियाभर में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं. पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतों की वजह से लोगों को बजट बिगड़ता जा रहा है. पेट्रोल-डीज़ल के महंगा होने के कारण दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड काफी बढ़ गई है. भारत (India) भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इस क्रेज़ में किसी से कम नहीं है. पिछले 2 साल में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट और ग्राहक वर्ग भी काफी तेज़ी से बढ़ा है. मेट्रो शहरों में सड़कों पर ज़्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स देखने को मिल जाते हैं.

दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल का बना नया रिकॉर्ड

देश की राजधानी दिल्ली में दिसंबर 2022 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल का एक नया रिकॉर्ड सामने आया है. हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल के आखिरी महीने में दिल्ली में कुल 7046 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री हुई है. इनमें इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने अपडेट किए भाव, जानें दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के रेट

सेल में 86% का हुआ इजाफा

दिल्ली में साल दर साल के बेसिस पर सेल में इजाफे की बात की करें तो दिसंबर 2021 में हुई सेल के मुकाबले दिसंबर 2022 में 86% ज़्यादा सेल हुआ है. दिल्ली में दिसंबर 2022 में हुई 7046 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल भारत में एक महीने में किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में हुई सेल से काफी अधिक है.

EV पॉलिसी का हुआ फायदा

दिल्ली में आई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी भी राजधानी में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल बढ़ाने के पीछे बड़ी वजह साबित हुई है. सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सब्सिडी देने और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए चार्जिंग स्टेशन्स की संख्या में बढ़ोत्तरी आदि फैक्टर्स से ग्राहक वर्ग भी काफी तेज़ी से बढ़ रहा है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital