Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम ‘किंगपिन’, फिर सोशल मीडिया पर राजा रघुवंशी की बहन को क्यों किया जा रहा ट्रोल

सृष्टि रघुवंशी ने भाई की लाश मिलने के कुछ दिनों के बाद ही कई रील्स शेयर किये. जिसमें कई प्रमोशनल कंटेंट भी थे. एक वीडियो में वह इंदौर के एक मसाज पार्लर का प्रमोशन करते भी नजर आ रही थी. जिसके बाद लोगों ने सृष्टि को ट्रोल करना शुरू कर दिया. पिछले 24 घंटों में सृष्टि ने भाई से जुड़े हुए 9 वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं.

Shrasti Raghuwanshi

Shrasti Raghuwanshi

इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस लगातार चौंकाने वाला खुलासा कर रही है. पुलिस ने इस मामले में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड का किंगपिन (मुख्य साजिशकर्ता) राजा की पत्नी सोनम ही है. जिसे 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग राजा रघुवंशी की बहन सोनम रघुवंशी को ट्रोल कर रहे हैं. लोग राजा की बहन पर भाई की मौत पर व्यू लेने का आरोप लगा रहे हैं. आखिर ये पूरा मामला क्या है, आइये बताते हैं.

भाई की मौत के बाद प्रमोशनल रील्स डाल रही सृष्टि

दरअसल राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है. मेघालय में भाई की लाश मिलने के कुछ दिनों के बाद ही सृष्टि इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल कंटेंट साझा किए. सृष्टि ने इसमें किसी मोबाइल दुकान का प्रमोशन करते हुए रील डाली. इतना ही नहीं खुद को राजा रघुवंशी की बहन बताने वाली सृष्टि रघुवंशी, भाई की मौत के बाद भी कई रील्स सोशल मीडिया पर डाली. जिसपर मिलियंस में व्यू आ रहे हैं. इसकी वजह से उसके इंस्टाग्राम पर लगातार फॉलोवर्स बढ़ रहे हैं. अब इंस्टाग्राम पर सृष्टि के 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं.

24 घंटे में शेयर क‍िए 9 Videos

सृष्टि रघुवंशी ने भाई की लाश मिलने के कुछ दिनों के बाद ही कई रील्स शेयर किये. जिसमें कई प्रमोशनल कंटेंट भी थे. एक वीडियो में वह इंदौर के एक मसाज पार्लर का प्रमोशन करते भी नजर आ रही थी. जिसके बाद लोगों ने सृष्टि को ट्रोल करना शुरू कर दिया. ट्रोलर्स सृष्टि पर भाई की मौत पर व्यू लाने का आरोप लगाते नजर आए. ट्रोल होता देख सृष्टि ने कुछ वीडियो डिलीट कर दिये. पुलिस के द्वारा राजा रघुवंशी की मौत का खुलासा करने के बाद से पिछले 24 घंटों में सृष्टि ने भाई से जुड़े हुए 9 वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं. जिसपर जमकर व्यू आ रहे हैं. जिसके बाद लोग फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिये हैं.

ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी मर्डर केस की पूरी कहानी जानिए, कैसे बॉयफ्रेंड के लिए सोनम ने रची पति की हत्या की साजिश, राजा मर्डर केस में हुए कई खुलासे

नेटिजन्स बता रहे व्यूज की भूखी

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स सृष्टि को व्यूज की भूखी बता रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि ये भी कौन सी सोनम से कम है. लोगों ने सृष्टि पर भाई की मौत को अपने फायदे के लिए भुनाने का आरोप लगाया है. एक यूजर ने लिखा सृष्टि की इंस्टा पोस्ट के नीचे अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि बीबी ने पति को मार डाला और इधर बहन रील शेयर कर पैसे बना रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि आपके भाई की मौत हो गई है और तुम व्यूज की चाहत में रील्स डाले जा रही हो. क्या सोशल मीडिया मातम मनाने की जगह है.
srishti raghuvanshi

क्या है राजा रघुवंशी हत्याकांड

इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की एक व्यवसायी थे. 11 मई को उनकी शादी इंदौर के ही सोनम रघुवंशी से हुई. शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने मेघालय गए. जहां 23 मई को दोनों लापता हो गए. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस को 2 जून को राजा की लाश सड़ी गली अवस्था में एक खाई में मिली. लेकिन सोनम का कोई अता-पता नहीं चला. 9 जून को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम को गिरफ्तार कर लिया. इसी दिन पुलिस ने सोनम के बॉयफ्रैंड और उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने बताया कि सोनम अपने बॉयफ्रैंड राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटान की साजिश रची. इस मामले में पुलिस ने सोनम सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest