सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह
Amit Shah Rally In UP: केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. उन्होंने एक रैली में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का जिक्र करते हुए कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडी’ अलायंस पर हमला बोला.
अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में कहा, “भाइयों-बहनों ये कांग्रेस-समाजवादी पार्टी हमें डराती हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर मत मांगिए, राहुल बाबा मैं सोनभद्र की भूमि से कहकर जाता हूं कि हम NDA वाले हैं, एटम बम से नहीं डरते हैं. ये पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है, रहेगा और हम उसे प्राप्त करके रहेंगे.”
अमित शाह ने बुधवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव राम मंदिर बनाने वालों और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच है. मैं पूछता हूं कि आप मंदिर बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं या रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के साथ? इसके साथ ही शाह ने विपक्ष पर 70 साल से अधिक समय तक राम मंदिर के निर्माण को रोकने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही राम मंदिर का निर्माण हो सका.
बलिया, देवरिया और महराजगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा पहले पांच चरण के चुनाव में ही बहुमत हासिल कर चुकी है. उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन दलों ने तय कर लिया है कि लोकसभा चुनावों में हार का ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर फोड़ना है.
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ”चार जून को मतगणना है. चार तारीख की दोपहर को दोनों शहजादे (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) संवाददाता सम्मेलन करेंगे और कहेंगे कि ईवीएम खराब थी इसलिए हम चुनाव हार गए.”
गृह मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ”पांच चरणों में भाजपा ने 310 सीट का आंकड़ा पार कर लिया है. राहुल बाबा आपकी पार्टी 40 सीट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पायेगी और समाजवादी पार्टी चार सीटों के अंदर ही सिमट जाएगी.”
शाह ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के पास प्रधानमंत्री पद का कोई प्रत्याशी ही नहीं है और 130 करोड़ के भारत में बारी-बारी वाले प्रधानमंत्री नहीं चल सकते. उन्होंने कहा, ”यह परचून की दुकान नहीं है. यह 130 करोड़ का महान भारत है. यहां बारी-बारी का प्रधानमंत्री क्या चल सकता है?”
शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है लेकिन भाजपा के लोग परमाणु बम से नहीं डरते. उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा और हम इसे वापस लेंगे.”
गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश से आतंकवाद समाप्त किए जाने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार के समय सीमा पार से आतंकवादी घुस जाते थे, बम धमाके करते थे और भाग जाते थे. उन्होंने कहा, ”मोदी जी को आपने प्रधानमंत्री बनाया. उरी और पुलवामा में हमला हुआ. भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा. उस दिन से पाकिस्तान कोई हरकत नहीं कर पाया.”
शाह ने कहा, ”हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सीधा कर दिया है. पूरा उत्तर प्रदेश माफियाओं और मच्छरों से घिरा हुआ था, मगर भाजपा ने माफिया और मच्छरों दोनों को ही समाप्त कर दिया है.’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि सहारा इंडिया का घोटाला उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में हुआ था और उसके पीड़ितों को उनका धन वापस दिलवाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू कराया.
शाह ने कहा, ”अब तक साढ़े तीन लाख लोगों को धन दिलवाया गया है और भविष्य में साढ़े तीन करोड लोगों को 85 हजार करोड रुपए वापस दिलाए जाएंगे.” शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ”आज चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि है. नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया और उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को सम्मान दिया.”
केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश में चीनी मिलों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने 30 चीनी मिलें बंद करवायीं जबकि भाजपा सरकार ने 20 मिलें चालू करायीं और पांच नयी मिलें बनायीं. शाह ने बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया. इसके साथ ही उन्होंने चंद्रशेखर के पुत्र और बलिया से भाजपा के प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की
— भारत एक्सप्रेस
Agniveer Scheme: अग्निवीरों के पहले बैच के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सेवा अवधि…
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…