Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद बॉयफ्रेंड समर सिंह का आया पहला रिएक्शन, भोजपुरी एक्ट्रेस ने होटल में कर ली थी ख़ुदकुशी

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला पोस्ट शेयर किया।

Bhojpuri Actress Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के निधन के बाद, उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल को झंकझोर देने वाली पोस्ट शेयर किया है. अभिनेता-गायक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर हिंदी में ‘स्पीचलेस’ लिखा. उन्होंने रोते हुए चेहरे वाले इमोजी के साथ ‘#AkankshaDubey’ लिखा है. बता दें  25 वर्षीय अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर आत्महत्या की है. वह वाराणसी में अपने होटल के कमरे में मृत पाई गईं, जहां वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए रुकी हुई थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samar Singh (@samarsinghh)

समर के साथ एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया

पिछले महीने वैलेंटाइन्स डे पर दिवंगत अभिनेत्री ने समर के साथ एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था. दोनों की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, “हैप्पी वैलेंटाइन्स डे” एक तस्वीर में आकांक्षा समर के साथ प्यारी लग रही थीं. आकांशा ने इंस्टाग्राम पर अपने कथित पार्टनर के साथ कुछ पोस्ट शेयर कीं. होली पर उन्होंने समर के साथ एक संगीत वीडियो साझा किया जो उनके प्रशंसकों के बीच हिट रहा.

आकांक्षा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप मॉडल और एक्ट्रेस थीं

आकांक्षा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप मॉडल और एक्ट्रेस थीं जिन्होंने करीब 50-60 सुपरहिट म्यूजिक एल्बम दिए हैं. वह समर सिंह, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और प्रदीप पांडे समेत कई सितारों के साथ नजर आईं.

ये भी पढ़ें- Akanksha Dubey Suicide: सुसाइड से पहले आकांक्षा दुबे ने की थी अक्षरा सिंह से बात, पूछा था ये सवाल

अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस वाराणसी के सारनाथ में होटल सोमेंद्र में ठहरी हुई थीं, जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. रविवार की सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो होटल स्टाफ को शक हुआ और फिल्म क्रू को इस बारे में अलर्ट किया गया. यूनिट के लोगों और होटल स्टाफ ने दरवाजा खोला तो आकांक्षा दुबे अपने कमरे में फंदे से लटकी मिलीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital