Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Aamrapali Dubey और Nirahua के इन हिट गानों के बिना अधूरी होगी लवबर्ड्स की होली, आज ही लिस्ट में कर लीजिए शामिल

Holi 2023: होली पार्टी के लिए अगर अभी तक आपने अपनी प्लेलिस्ट तैयार नहीं की है तो आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इन गानों को ऐड करना मत भूलिएगा

Aamrapali Dubey And Nirahua Holi Romantic Songs: पूरे देशभर में होली की धूम है और इस त्यौहार को लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. आज के दिन लोग अपने घर में होली पार्टी करने की तैयारी में लगे हुए हैं. रंग गुलाल खरीदते हुए चेहरे को प्यार के रंग में रंगने के लिए लोग काफी एक्साइटेड भी हैं. इस दिन को खास बनाने के लिए हम आज आपके लिए निरहुआ और आम्रपाली दुबे के स्पेशल होली सॉन्ग्स लेकर आए हैं जो आपकी होली की मस्ती को दूगना कर देगा. होली पर रोमांटिक समां बांधने के लिए आप आम्रपाली और निरहुआ के गाने डीजे पर सुन सकते हैं. इन गानों के साथ आप और आपके मेहमान झूमने लगेंगे. ऐसे में आप खुदको भी प्यार के रंग में रंगना चाहते हैं तो यह गाने आज अपनी प्ले लिस्ट में ऐड कर सकते है.

होली कब तू मनइबु 

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की होली तो सबने देखी होगी यदि आपने नहीं देखा तो उनका यह वीडियो देख सकते हैं. इस वीडियो को 10 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है.

होली में जीएसटी जोड़ के

निरहुआ और आम्रपाली दुबे के कई गाने है लेकिन यह गाना साल 2018 के होली के त्यौहार पर रिलीज किया गया था. इस गाने को 62 मिलियन बार सुना गया है. अगर आप भी अपनी होली पार्टी में प्यार के रंग घोलना चाहते हैं तो यह गाना पार्टी में बजा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez : जेल में बंद सुकेश का होली पर उमड़ा जैकलीन के लिए प्यार, एक्ट्रेस के लिए लिखा लव लेटर

हजार गारी 

पिछले साल भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक रोमांटिक गाना होली के त्यौहार पर रिलीज हुआ था जिसका टाइटल हजार गारी रखा गया था.

लॉक डाऊन के होली 

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये गाना निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर 2 साल पहले रिलीज किया गया था. इस गाने को 1 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है. यह गाना होली के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital