Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bholaa Trailer: रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू ट्रेलर, एकबार फिर अजय संग नजर आएंगी तब्बू

Bholaa Trailer: अजय देवगन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं. अपनी शानदार एक्टिंग से वह सभी का दिल जीत लेते हैं.

भोला

फिल्म भोला का 3D ट्रेलर रिलीज किया गया . इस मौके पर अजय देवगन ,तब्बू, प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी.  ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब अजय देवगन से जब पूछा गया कि आपके फैंस आपको मास महाराजा के नाम से बुलाते है तो इस बात पर बड़ी ही सरलता से अजय देवगन ने इस बात को फैंस का प्यार और भरोसा बताया.

तब्बू एक बार फिर से पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगी

इस फिल्म में तब्बू एक बार फिर से पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगी, फ़िल्म में उनका दमदार एक्शन भी देखने को मिलेगा.  इस पर बात करते हुए तब्बू ने बताया कि अजय देवगन और एक्शन टीम ने बड़ी आसानी से उन्हें एक्शन सीन करने में मदत की.  जब तब्बू से पूछा गया कि क्या अजय देवगन भोला है , तो तब्बू कहती हैं6, अजय सिर्फ दिखने में भोले है, अंदर से वो बिल्कुल भी भोला नही है.  तमिल फिल्म कैथी की रीमेक फ़िल्म जरूर है ,लेकिन इसमें जो तब्बू का किरदार उसमे कई बदलाव किए है बेसिक कहानी वही है लेकिन प्लाट में काफी बदलाव किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Scam: तिहाड़ जेल में मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी ईडी, हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई को किया गिरफ़्तार

अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन की इंजरी पर दिया बयान

अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन की इंजरी और एक्शन सीन के दौरान सेफ्टी मेजर्स पर सवाल पूछने पर अजय देवगन ने कहा कि अमिताभ सर तब से एक्शन सीन कर रहे हैं जब हमे तख्ती और गद्दे भी सीन के दौरान नही मिलते थे. आज सेट पर एंबुलेंस होते हैं,केबल होते है,और भी कई सेफ्टी ली जाती है, लेकिन कैरियर की शुरुवात से अब तक जितना एक्शन किया है.  जब भी सुबह उठते हैं हमारी हड्डियां बताती है कि शरीर में कहा कहा दर्द है.

ये भी पढ़ें- होली मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन और गीत-संगीत, CM नीतीश कुमार हुए शामिल, देशवासियों को दी बधाई



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital