Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Bollywood Celebs: दीपिका-रणबीर से लेकर सोहेल खान तक, नशे में झूमते कैमरों में कैद हुए ये सेलेब्स…

Celebs Clicked Drunk:  दिसंबर में इन सितारों ने जमकर पार्टी की और कई नशे में धुत्त होकर फोटो क्लिक कराते भी नजर आए.

Bollywood Celebs

रणबीर कपूर,सोहेल खान (फोटो)

Celebs Clicked Drunk:  बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जो कुछ भी करते हैं वे मीडिया की सुर्खियों में छा जाते हैं. दिसंबर में इन सितारों ने जमकर पार्टी की और कई नशे में धुत्त होकर फोटो क्लिक कराते भी नजर आए.

हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपनी बेटी के बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी दी थी. इस मौके पर अरबाज खान भी पहुंचे थे. हालांकि अरबाज इस दौरान लड़खड़ाते हुए नजर आए. वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. साफ लग रहा था कि वे नशे में धुत्त हैं.

अभी हाल ही में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह का एक एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था. वीडियो में सीमा नशे में धुत्त लड़खड़ाती हुई नजर आई थीं. पैपराजी को तस्वीरें क्लिक कराते समय वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थीं.

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Accident: एक्सीडेंट में घायल हुए ऋषभ पंत तो उर्वशी ने भी मांगी सलामती की दुआएं, इंस्टाग्राम पर किया ये पोस्ट

बता दें कि रणबीर कपूर को ‘शराबी’ अवतार के लिए कई ट्रोल किया गया है. एक बार आलिया भट्ट को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर इंतजार करते हुए जब उनकी तस्वीर क्लिक की गई तो उन्हें ट्रोल किया गया और नशे में कहा गया

ये भी पढ़ें- मां को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं, PM मोदी की मां हीराबेन के निधन पर बोले अक्षय कुमार…

वहीं दीपिका पादुकोण को उनकी ड्रॉपी आईज की वजह से अक्सर जज किया जाता है उन्होंने ड्रिंक की हुई है. एक बार रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी से बाहर निकलने के बाद वह नशे में नजर आई थीं.

दरअसल ख़ुशी कपूर का एक पार्टी से बाहर निकलने का एक वीडियो वायरल हो गया और नेटिज़न्स ने उन्हें नशे में कहा क्योंकि उन्हें कार तक पहुँचने के लिए दोस्त ऑरी की मदद लेनी पड़ी थी.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed: टॉपलेस होकर रेस्टोरेंट पहुंची उर्फी, भड़क गए लोग, बोले- इन्हें किसी चिड़ियाघर में बंद करो…

बता दें कि करीना कपूर खान पर भी कई बार ‘नशे में’ तस्वीर क्लिक कराने का आरोप लगे है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest