Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Box Office: मराठी फिल्म ‘वेद’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ‘सर्कस’ का निकला दम

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म ‘सर्कस’ संघर्ष करती दिख रही है. जबकि एक्टर रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेद’ का बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल जारी है.

Box Office

बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का पलड़ा भारी (फोटो)

Box Office:  नए साल में फिलहाल कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में न्यू ईयर में नई फिल्मों की रिलीज का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में बीते साल कई आखिरी महीने में बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की कॉमेड्री ड्रामा फिल्म ‘सर्कस’ और एक्टर रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेद’ रिलीज हुई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार बिजनेस कर रही हैं. इसके साथ ही ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्में को बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन सभी फिल्मों का फिलहाल क्या हाल है.

बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का पलड़ा भारी

हिंदी फिल्मों की बात की जाए तो सुपरस्टार रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ और अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों संघर्ष कर रही हैं. एक तरफ रिलीज के पहले तीन दिनों में नाकाम साबित होने वाली ‘सर्कस’ के 14वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस मूवी ने गुरुवार को 45 लाख रुपये कमाए हैं. जिसकी बदौलत सर्कस का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36.82 करोड़ हो गया है.

जबकि सफलता के नए मुकाम हासिल करने वाली ‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के 49वें दिन 40 लाख की इनकम की है. जिसके चलते ‘दृश्यम 2’ का कुल कलेक्शन 237 करोड़ हो गया है. इन दोनों फिल्मों के अलावा रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेद’ ने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 20.67 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. रिलीज के 7वें दिन वेद ने बॉक्स ऑफिस पर 2.45 करोड़ की कमाई की है. वेद की कमाई के आंकड़ों को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

ये भी पढ़ें-Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम पर नोट शेयर कर एक्टर ने दी फैंस को ये सलाह

कैसा है अवतार 2′ का हाल 

इन फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ रुख किया जाए तो इस हॉलीवुड फिल्म ने गुरुवार को 4.50 करोड़ की शानदार कमाई की है. ऐसे में भारत में ‘अवतार 2’ की कुल इकनम 358 करोड़ से ज्यादा की हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital