Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Deepika Padukone Oscars 2023: ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका रवाना हुई दीपिका पादुकोण

ऑस्कर 2023 में चंद दिन बाकी है. 13 मार्च 2023 को ये आयोजित होने वाला है. इस साल ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो इंडिया के लिए भी बेहद खास है.

अमेरिका के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, जो इस साल ऑस्कर में सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स होंगी, बड़े इवेंट के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं.  दीपिका को ऑस्कर 2023 अवॉर्ड्स के लिए निकलते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया. उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह उन्हें एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने पहंचे. सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दीपिका डेनिम और ब्लैक ब्लेजर में अपनी कार से उतरते हुए दिखाई दे रही हैं.

एक्ट्रेस 12 मार्च को ऑस्कर समारोह के लिए लॉस एंजिल्स में एमिली ब्लंट, सैमुअल जैक्सन और ड्वेन जॉनसन जैसे ग्लोबल स्टार्स के साथ शामिल होंगी. दीपिका ने इंस्टाग्राम के जरिए प्रेजेंटर्स की लिस्ट में अपने नाम की घोषणा की थी. उन्होंने 95वें ऑस्कर में प्रेजेंटर्स की एक लिस्ट साझा की, जिसमें उनका नाम सैमुअल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन और रिज अहमद जैसे सितारों के साथ शामिल है.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: ढाई लाख के इनामी शूटर साबिर के भाई का मिला शव, कुछ दिन पहले ही जेल से हुआ था रिहा, जांच में जुटी पुलिस

ऑस्कर 2023 क्यों भारत के लिए है खास

इस बार तीन वजहों से ऑस्कर बेहद खास होने वाला है. पहला तो ये कि आरआरआर के नाटू नाटू गाने को नॉमिनेशन मिला है.  नाटू नाटू की धूम पहले भी कई इंटरनेशनल अवॉर्ड में रही. दूसरी वजह ये है कि फीचर फिल्म की कैटगरी में भी दो फिल्में नॉमिनेट हुई है. तीसरी और सबसे खास वजह ये है कि दीपिका पादुकोण ऑस्कर नाइट की प्रजेंटर के रूप में पेश होंगी.

ये भी पढ़ें- बीआरएस नेता के कविता ने महिला आरक्षण बिल की मांग को लेकर भूख हड़ताल की शुरू, कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल

ऑस्कर 2023 तारीख, कब और कैसे देखें

अमेरिका के समय के मुताबिक ऑस्कर 12 मार्च 2023 रात आठ बजे पब्लिश होगा मगर भारत समय अनुसार 13 मार्च सुबह 5 बजे इस अवॉर्ड को देख सकते हैं. ऑस्कर रेड कारपेट प्रेस शो शाम 6.30 बजे से शुरू होगा. दर्शक ऑस्कर अवॉर्ड्स को Oscars.org के साथ साथ YouTube TV, और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आसानी से देख सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital