Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कनाडा में अपने कॉन्सर्ट से दिलजीत दोसांझ ने किया कमाल, पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बढ़ाया हौसला

Diljit Dosanjh Concert: कॉन्सर्ट के लिए कनाडा पहुंचे पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की मुलाकात कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से हुई…

Diljit Dosanjh Concert

Diljit Dosanjh Concert

Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने गानों के साथ एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीत रहे हैं. इसी बीच अपने कॉन्सर्ट के लिए कनाडा पहुंचे पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की मुलाकात कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से हुई. टोरंटो के रोजर्स सेंटर में आगामी शो की रिहर्सल के दौरान दोनों एक दूजे से मिले.

पीएम जस्टिन टूडो ने की दिलजीत दोसांझ की सरहाना

फेमस सिंगर-एक्टर अपने कॉन्सर्ट टूर के लिए खचाखच स्टेडियम को भरने वाले पहले पंजाबी कलाकार बन गए हैं. कनाडा के रोजर्स सेंटर में होने वाले उनके कॉन्सर्ट की सभी टिकटें बिक चुकी है. दिलजीत ने अपनी गायकी से दुनियाभर में खास मुकाम बनाया है और दिल-लुमिनाती टूर के दौरान हो रहे इस कॉन्सर्ट ने उनको एक और उपलब्धि से नवाज दिया है. साथ ही पीएम जस्टिन टूडो ने इस दौरान दोसांझ को खूब सराहा. दिलजीत की सिंगिंग के लिए ही नहीं बल्कि कॉन्सर्ट की सभी टिकट बिकने के लिए भी!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

दिलजीत दोसांझ ने कही ये बात (Diljit Dosanjh Concert)

वहीं जस्टिन टूडो के वहां आने और दिल-लुमिनाती टूर के बारे में बात करते हुए दिलजीत ने बताया, ‘मैं प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मिलकर और उनसे तारीफ पाकर बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं. यहां के लोगों के मिले अविश्वसनीय समर्थन को देखकर यह अनुभव वाकई दिल को छू लेने वाला है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह टूर हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव रहा है. मैं संगीत के माध्यम से लोगों को एक साथ लाने के इस अवसर के लिए आभारी हूं. साथ ही मेरी इस यात्रा को संभव बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद.’

यह भी पढ़ें : PM मोदी से लेकर बाबा रामदेव तक, अनंत-राधिका के ‘शुभ आशीर्वाद’ में जुटे ये दिग्गज, देखें Photos

दोसांझ, दिल-लुमिनाती टूर पर हैं. वो इस यात्रा के दौरान विदेशों में कई शो भी कर चुके हैं. हाल ही में अमेरिका में उन्होंने फेमस सिंगर स्वीटी संग भी स्टेज शो किया था. इतना ही नहीं उन्हें अमेरिकन टॉक शो ‘द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन’ में लाइव प्रदर्शन करने के लिए भी आमंत्रित किया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital