Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अजय देवगन की Bholaa की स्क्रीनिंग पर काजोल ने जमकर बजाई ताली, कहा- ‘ये है फुल पैसा वसूल फिल्म’

Bholaa Review: अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. अब काजोल ने पति अजय देवगन की फिल्म देखने के बाद इसे लेकर अपना रिव्यू शेयर किया है.

काजोल ने किया अजय की भोला का रिव्यू

Bholaa Review: अजय देवगन की ‘भोला’ मूवी आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में उनके फैन्स की लंबी लाइन लगी हुई है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसकी स्क्रीनिंग रखी गई और काजोल समेत कई सेलेब्स ने भी इस फिल्म को देखा. वहीं पति अजय देवगन की इस फिल्म देखने के बाद काजोल ने अपना रिव्यू लोगो से शेयर किया है.

अजय देवगन के निर्देशन में बनी फिल्म भोला की काजोल ने जमकर तारीफ की है. वहीं इस फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपना रिव्यू इंस्टाग्राम पर लोगो से शेयर करते हुए लिखा, “अवश्य देखें. पूरा पैसा वसूल. अजय, मैं पूरे समय ताली बजाता रहा और जयकार करता रहा #भोला कल 3डी में रिलीज हो रही है.”

तमिल हिट ‘कैथी’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक वर्जन

आपको बता दें कि अजय देवगन के निर्देशन में बनी ‘भोला’ तमिल हिट ‘कैथी’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक वर्जन है. इसे एक “वन-मैन आर्मी” की कहानी के रूप में दिखाया गया है, जो एक रात में विभिन्न रूपों, मानव और कई दुश्मनों की भीड़ से लड़ता दिखाई देने वाला है. पूरी फिल्म एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है, जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने जाता है, लेकिन इस दौरान वह पुलिस और ड्रग माफिया के सामने आ जाता है. इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, विनीत कुमार, गजराज राव और तब्बू भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड से दूर नहीं प्रियंका चोपड़ा! फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में आएंगी नज़र, शाहरुख खान भी निभा सकते हैं रोल

अजय के निर्देशन में बनी कई फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला

अब ये देखना मजेदार होगा कि अजय देवगन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा सकती है. बतौर डायरेक्टर ये अजय देवगन की चौथी फिल्म होगी. हालांकि उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई. इससे पहले अजय के निर्देशन में साल 2008 में ‘यू, मी और हम’, साल 2016 में ‘शिवाय’ और 2022 में ‘रनवे बनी थी. इसमें शिवाय (2016) ने 100.35 करोड़ की कमाई के साथ एवरेज बिजनेस की कर पाई थी. इसके बाद ‘रनवे 34’ (2022) भी 32 करोड़ की कमाई के साथ फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन इस सालअजय को भोला से काफी उम्मीदें हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital