Urdu Conclave 2026

काजोल की मां की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

80 साल की उम्र में एक्ट्रेस काजोल की मां की हालत बिगड़ गई है. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, इस वक्त हर तरफ काजोल की मां की सेहत को लेकर चर्चा हो रही है. सेलेब्रिटीज और फैन्स ने चिंता जताई है.

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की मां तनुजा की हालत गंभीर है. खबर है कि तनुजा इस वक्त जुहू अस्पताल में भर्ती हैं. 80 साल की एक्ट्रेस का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है. तनुजा की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें रविवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तनुजा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं. इस वक्त हर तरफ काजोल की मां की सेहत की चर्चा हो रही है.

बता दें तनुजा को जुहू अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उम्र संबंधी कुछ समस्याओं के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब मिली जानकारी के मुताबिक, तनुजा की हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है. काजोल, तनीषा और अजय देवगन तनुजा के इलाज पर नजर रख रहे हैं.

तमुजा का फिल्म इंडस्ट्री से पुराना नाता

तनुजा की बात करें तो उनका जन्म 23 सितंबर 1943 को मुंबई में हुआ था. मराठी परिवार में जन्मीं तनुजा के माता पिता भी इंडस्ट्री से ही थे. तनुजा फिल्म निर्माता कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी हैं. अपने माता-पिता की तरह तनुजा ने भी एक्टिंग में अपना करियर बनाया और अपनी एक अलग पहचान बनाई. तनुजा ने अपनी बहन नूतन के साथ फिल्म ‘हमारी बेटी’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. बॉलीवुड में करियर बनाते हुए तनुजा ने 1973 में फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी से शादी कर ली. तनुजा की दो बेटियां हैं. इनके नाम हैं काजोल और तनीषा मुखर्जी.

ये भी पढ़ें- Animal Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रुक नहीं रही एनिमल की रफ्तार, 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, 16वें दिन इतना रहा कलेक्शन

तनीषा मुखर्जी ने भी कई फिल्मों में किया काम

तनुजा की बड़ी बेटी काजोल ने कई फिल्मों में अहम किरदार निभाकर फैन्स का मनोरंजन किया. काजोल का फैन बेस भी बहुत बड़ा है. हालांकि काजोल अब पहले की तरह बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन आए दिन वह किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं. तनुजा की छोटी बेटी तनीषा मुखर्जी ने भी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन अपनी मां और बड़ी बहन की तरह वह अपनी पहचान नहीं बना पाईं. तनीषा मुखर्जी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read