Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kushi Title Song Release: ‘कुशी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की रोमांटिक केमिस्ट्री दीवाना बना देगी

Kushi: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘कुशी’ का तीसरा गाना रिलीज हो गया है. ये सॉन्ग एक रोमांटिक नंबर है और काफी प्यारा है. रिलीज होने के साथ ही ये लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म ‘कुशी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. शुक्रवार को फिल्म के निर्माताओं ने गाने के तेलुगु संस्करण के साथ-साथ हिंदी वर्जन भी जारी किया. ख़ुशी का नया ट्रैक बेहद रोमांटिक है और यह गाना किसी को भी प्यार का अहसास दिलाता है. इस गाने को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.

‘कुशी’ का टाइटल ट्रैक विदेश में शूट किया गया है

प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स ने ट्विटर पर कुशी का टाइटल ट्रैक साझा किया और लिखा, “मोस्ट अवेटेड सॉन्ग और आपका नया फेवरेट चार्टबस्टर यहां है. इसे हेशम अब्दुल वहाब द्वारा कम्पोज किया और गाया गया हैं.” कुशी के शीर्षक ट्रैक में विजय और सामंथा को एक विदेशी स्थान पर एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए दिखाया गया है. गाने में वे एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आ रहे हैं. ये फिल्म का तीसरा गाना है.

100 से अधिक मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ने और अपने पहले एकल “तू मेरी रोजा” के साथ 11 सप्ताह तक देश के शीर्ष संगीत वीडियो में शामिल होने के बाद, हेशाम अब्दुल वहाब की यह नई पेशकश निश्चित रूप से चार्ट-टॉपर होगी. ये सॉन्ग टर्की को भव्य पैमाने पर फिल्माया गया है, इसे शिव निर्वाण ने लिखा है और बृंदा ने कोरियोग्राफ किया है. गाने में विजय और सामंथा रंग-बिरंगे आउटफिट में नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए हैं.

कब रिलीज होगी ‘कुशी’?

बता दें विजय देवरकोंडा नई पीढ़ी के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं. सुपरस्टार असली कबीर सिंह हैं जो कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों के अलावा ‘डियर कॉमरेड’ के लिए भी मशहूर हैं. वहीं, सामंथा रुथ प्रभु देश की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने मक्खी जैसी शानदार फिल्मों में अपने अभिनय और पुष्पा: द राइज के सिजलिंग डांस नंबर ‘ऊ अंटवा’ से सभी को प्रभावित किया है. माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 1 सितंबर 2023 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital